• Sun. Apr 27th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

केंद्र और राज्यों की भाजपा सरकारों द्वारा संविधान और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 30 अप्रैल को राजधानी देहरादून में आयोजित होने वाली “संविधान बचाओ रैली” को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की जनता के बीच जाकर अपनी तैयारियां तेज कर

Bystaruknews

Apr 26, 2025

हरिद्वार। केंद्र और राज्यों की भाजपा सरकारों द्वारा संविधान और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 30 अप्रैल को राजधानी देहरादून में आयोजित होने वाली “संविधान बचाओ रैली” को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की जनता के बीच जाकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है।

इस क्रम में कांग्रेस के ज्वालापुर के पूर्व नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी के संयोजन में एक बैठक धीरवाली, ज्वालापुर में आयोजित की गई, जिसमें हरिद्वार लोकसभा सांसद प्रत्याशी वीरेंद्र रावत और प्रदेश सचिव पंकज सैनी मौजूद रहे। बैठक में लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत और प्रदेश सचिव पंकज सैनी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन को जानकारी देते कि बताया कि कांग्रेस पार्टी देहरादून में आगामी 30 अप्रैल को भाजपा की सरकारों संविधान और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हुंकार भरेंगे। जिसमें प्रदेश की प्रभारी कुमारी शैलजा, सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा सहित प्रदेश के बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने आमजन और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संविधान बचाओ रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के आह्वान किया।
बैठक के आयोजक और पूर्व नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि वर्तमान में न केवल कांग्रेस बल्कि देश के लोकतंत्र व संविधान के सामने बड़ी चुनौतियां आन खड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी भाजपा आरएसएस के इशारे पर सारी संवैधानिक संस्थाओं को नेस्तनाबूत करने पर तुली हैं, केंद्रीय जांच एजेंसियों को सरकार अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल कर विपक्ष की आवाज को खत्म करने की साजिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। अगर समय रहते निर्णायक लड़ाई नहीं लड़ी गई, तो संविधान को गंभीर क्षति पहुंचेगी। इसलिए अब देश की सबसे पुरानी व समृद्धशाली इतिहास वाली कांग्रेस की यह जिम्मेदारी है कि वो देश में लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए आगे आए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश प्रधान और विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र धीमान ने कहा कि आज देश की सत्ता ऐसे लोगों के हाथों में है, जिन्हें संविधान पर भरोसा नहीं है और न वह संविधान का सम्मान करते हैं। संविधान में प्रत्येक नागरिकों को समान अधिकार मिले हुए हैं जिनका उलंघन भाजपा सदैव करती रही है। चाहे वह वक़्फ़ अमेंडमेंट बिल हो या व्यक्ति की अभिव्यक्ति की आज़ादी का हनन हो। भाजपा नेता सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ भी अनर्गल बयानबाजी करने का काम कर रहे हैं।
बैठक में ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व सभासद अरविंद चंचल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रवीण मिश्रा, मोहन लाल ठेकदार, विजय सिंह सैनी, वेदपाल तेजियान ने भी अपने विचार रखे।
बैठक में नरेश सैनी, तेजपाल सैनी, सुलेख सैनी, सौरभ सैनी, सत्यपाल शास्त्री, इकबाल काजमी, प्रमोद श्रीवास्तव, अमित कुमार, गय्यूर प्रधान, नजाकत अली, अशोक शर्मा, शाहनवाज सिद्दीकी, सुनील कुमार, राजेंद्र कौशल, धर्मपाल ठेकेदार, सुमित सैनी, सुनील सैनी, शिव कुमार, कपिल कुमार, जगदीश सैनी, अर्णव सैनी, सोमदत्त सैनी, प्रद्युम्न सैनी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory