• Fri. Apr 18th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

लक्सर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया।

Bystaruknews

Apr 8, 2025

आज वीरा फार्म हाउस सुल्तानपुर में लक्सर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया।


जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा एवं पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दोनों अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी इसके बाद से पार्टी ने भारतीय राजनीति में धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत की और आज यह भारत की ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।
1984 लोकसभा चुनाव में केवल दो सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिली थी।
और आज लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने यह एक रिकॉर्ड है आज देश के अधिकतर प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
1980 से शुरू हुआ यह सफर 2024 तक भारतीय जनता पार्टी के संघर्षों से लेकर सत्ता तक का सफर तय किया है।
भारतीय जनता पार्टी ने अनुच्छेद 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण को गति देना एवं CAA जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेकर जनता से किए वादों को निभाने का काम किया है।
इसी के साथ-साथ देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।
राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति में बड़े परिवर्तनों की कारक सिद्ध हुई है और इससे राजनीति के मायने बदले हैं जबकि दूसरे दल भाजपा की आलोचना तो करते हैं परंतु कुछ प्रसंग में परोक्ष रूप से भाजपा का अनुसरण भी करते हैं भाजपा द्वारा देश में राजनीति में नए आयाम स्थापित किये जा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित पार्टी है हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है इसके बाद हमारे लिए पार्टी का स्थान है l
भाजपा कार्यकर्ता आधारित अनुशासित पार्टी है जो सामूहिक निर्णय समिति के आधार पर चलती है भाजपा देश की एकता अखंडता व सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित है।
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार सेवा सुशासन में विकास के मंत्र पर काम कर रही है भाजपा नेतृत्व का भी मानना है कि हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं सेवा के लिए आए हैं हमारी सरकार सेवा के साथ ही सुशासन के मार्ग पर चल रही हैं जिसमें सर्वजन हिताय का ध्यान रखते हुए पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था मुख्य आधार है।
पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों एवं सक्रिय सदस्यों का धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा ताकि डबल इंजन की सरकार के द्वारा जनहित में किया जा रहे कार्य को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।
हमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में लोकप्रिय नेता मिले हैं जिनका अनुसरण करते हुए हमें आगे बढ़ाना होगा इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री चित्र कुमार सैनी,पृथ्वी सिंह राना,पवन कपूर और ओ बी सी मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्र धीमान,अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री ऋषिपाल, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी जिला मंत्री मोहित वर्मा जिला ओबीसी महामंत्री मोहित वर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निपेंद्र चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, नेपाल सिंह, पवन चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory