• Sun. Feb 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

ऐतिहासिक निर्णय ले रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी -श्रीमहंत मधूसूदन गिरीतीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर बधाई दी

Bystaruknews

Mar 24, 2025

ऐतिहासिक निर्णय ले रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी -श्रीमहंत मधूसूदन गिरी
तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर बधाई दी
हरिद्वार, 24 मार्च। कनखल सन्यास मार्ग स्थित श्री बापेश्वर धाम आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी। श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड का तेजी के साथ विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी, नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद, लव जिहाद, सशक्त भू कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णय लेकर मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देवभूमि में सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण के प्रभावी कदम उठाए गए। जिसके लिए मुख्यमंत्री और उनकी पूरी सरकार बधाई की पात्र है। श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने कहा कि राज्य में चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। चारधाम यात्रा को सफल बनाने के लिए और यात्रा प आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। जिसका एक अच्छा संदेश पूरे देश में जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और सुशासन की नई मिसाल कायम कर रही है। सशक्त कानून व्यवस्था के चलते प्रदेश में अपराधों पर भी रोक लगी है और लोगों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न हुआ है। श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने 2027 में होने वाले हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारियों को गति दिए जाने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फैसले का भी स्वागत किया और कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हरिद्वार कुंभ मेला दिव्य और भव्य रूप से संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory