• Sun. Jun 1st, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

धामी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में जनता हित में लिए ऐतिहासिक फैसले, सभी का हुआ सर्वांगीण विकास: स्वामी यतीश्वरानंद

Bystaruknews

Mar 24, 2025

धामी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में जनता हित में लिए ऐतिहासिक फैसले, सभी का हुआ सर्वांगीण विकास: स्वामी यतीश्वरानंद


— मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन साल पूरे होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बताएं ऐतिहासिक फैसले और विकास कार्य गिनाते हुए बताई उपलब्धियां
हरिद्वार—पथरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में तीन साल के ऐतिहासिक कार्यों को बताया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश के हर वर्ग का विकास हुआ और सख्त कानून बनाए जाने से भ्रष्टारियों पर अंकुश कसने का काम किया गया।
रविवार को वेलकम फार्म ग्राम मिस्सरपुर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार ने पूर्ण समर्पण के साथ प्रदेश के आर्थिक विकास और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए कार्य किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऐतिहासिक फैसले, विकास नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इन तीन वर्षों में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता, सख़्त नक़लरोधी क़ानून, सख़्त धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून लागू कर सुशासन के संकल्प को पूरा किया गया है। साथ ही लैंड जिहाद, लव जिहाद, अवैध मदरसों और अतिक्रमण पर सख़्त कार्रवाई कर देवभूमि के मूल स्वरूप की रक्षा हेतु अपनी प्रतिबद्धता को साबित किया है। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि हर क्षेत्र वर्ग के लिए विशेष योजनाओं को क्रियान्वित कराते हुए सीएम धामी ने हर वर्ग का विकास किया। प्रदेश के साथ हरिद्वार जिले में शहर से लेकर गांवों तक सड़कों की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए काम किया। प्रदेश में रेल और रोपवे निर्माण के क्षेत्र में भी नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। युवाओं को रोजगार देने का काम किया गया। इन 3 वर्षों में 20,000 से भी अधिक सरकारी नौकरी दी गई है और महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देकर उनकी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित की है।
धार्मिक स्थलों के पुनर्विकास, साहसिक पर्यटन को बढ़ावा, स्थानीय उत्पादों का बढ़ चढ़कर प्रचार-प्रसार, होम स्टे योजना के माध्यम से स्वरोज़गार, छात्रवृत्ति योजनाएँ, खेल और खिलाड़ियों के लिये बेहतर सुविधाएं और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्य आज देवभूमि उत्तराखंड के विकास का नया अध्याय लिख रहे हैं।
इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, सुशील पंवार, राकेश सैनी, विक्रम चौहान, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, बलवंत पंवार, श्रवण चौहान, चौधरी सत्यकुमार, प्रदीप चौहान, मास्टर धर्मेंद्र चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, हुकुम सिंह रावत, मिथलेश शर्मा, सौरभ शर्मा, तिलकराम सैनी, भगवंत सिंह, नरेश चौहान, अनुज पाल, कृष्णपाल प्रधान, मुबारिक, मोहम्मद गनी, मायाराम कश्यप, सचिन कश्यप, प्रखर कश्यप आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory