• Sun. Feb 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

बिहार दिवस के उपलक्ष्य में हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा बिहारी समाज का स्नेह मिलन कार्यक्रम

Bystaruknews

Mar 21, 2025

बिहार दिवस के उपलक्ष्य में हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा बिहारी समाज का स्नेह मिलन कार्यक्रम
हरिद्वार, 21 मार्च। भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि बिहार की संस्कृति और राष्ट्र के विकास में बिहारी समाज के योगदान को लेकर बिहार दिवस के उपलक्ष्य में स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा बिहार की कुल आबादी का 15 प्रतिशत करीब दो करोड़ लोग बिहार के बाहर अन्य प्रांतों में रहते हुए राष्ट्र के उत्थान में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। वहीं अपनी परंपरा और संस्कृति को भी संजोए हुए हैं।
प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए किच्छा से भाजपा के पूर्व विधायक एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में पांच कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। 22 मार्च को देहरादून एवं 23 मार्च को हरिद्वार में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर बिहार विधानसभा परिषद के सदस्य एवं मिजोरम के प्रभारी देवेश कुमार व विशिष्ट अतिथि बिहार भाजयूमो के प्रदेश प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह मौजूद रहेंगे। राजेश शुक्ला ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विकास में बिहारी समाज के योगदान पर मंथन किया जाएगा। वहीं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा, जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला संयोजक रंजीता झा ने कहा कि रविवार 23 मार्च को शिवालिक नगर के शिव मंदिर के प्रांगण में प्रातः 10ः30 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। हरिद्वार जनपद में निवास करने वाले बिहारी समाज के समस्त संगठनों एवं परिवार के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। पत्रकार वार्ता में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम सहसंयोजक डा.जयपाल सिंह चौहान, पं.तरुण शुक्ला, अर्चना झा, मीडिया प्रभारी विकास कुमार झा एवं संतोष कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory