• Wed. Feb 5th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

निगम चुनाव के अंतर्गत आज वार्ड संख्या 58 राजा गार्डन मे भाजपा प्रत्याशी विमला ढौंडियाल के साथ नगर निगम निग़म प्रत्याशी किरण जैसल ने संयुक्त रूप से रैली निकालकर आम जनमानस से भारतीय जनता पार्टी के लिए सहयोग की अपील की।

Bystaruknews

Jan 17, 2025

निगम चुनाव के अंतर्गत आज वार्ड संख्या 58 राजा गार्डन मे भाजपा प्रत्याशी विमला ढौंडियाल के साथ नगर निगम निग़म प्रत्याशी किरण जैसल ने संयुक्त रूप से रैली निकालकर आम जनमानस से भारतीय जनता पार्टी के लिए सहयोग की अपील की।


उन्होंने कहा राजा गार्डन वार्ड में जो भी विकास हुआ है भारतीय जनता पार्टी की देन है चाहे वह इस क्षेत्र को नगर निगम में मिलाना हो, चाहे इस क्षेत्र में नई पानी की लाइन डलवाना हो, चाहे इस क्षेत्र में भूमिगत गैस लाइन के माध्यम से गैस उपलब्ध करानी हो, खुले बिजली के तारों के स्थान पर इंसुलेटेड वायर लगवाना हो, अथवा पथ प्रकाश की व्यवस्था, सफाई व्यवस्था हो या इस वार्ड में हरिद्वार शहर का मेडिकल कॉलेज बनवाना हो
इस तरह के जनहित से जुड़े हुए सभी कार्य भारतीय जनता पार्टी ने कराए हैं।
आज प्रदेश की धामी सरकार ने महिलाओं को 33%आरक्षण देकर मातृशक्ति का सम्मान बढ़ाया है।
यह सब भारतीय जनता पार्टी की ही सोच हो सकती है इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए मेयर पद पर एवं इस वार्ड में पार्षद हेतु मातृशक्ति का सम्मान किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की सोच सबका साथ सबका विकास व देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने की है इसी सोच पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में दिन रात काम कर जनता की सुविधा बढ़ाने का काम कर रही हैं।
आज आपका उत्साह यह बता रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी वार्ड एवं नगर निगम मेयर की सीट पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर इतिहास बनाने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory