• Wed. Sep 17th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी अमरेश बालियान ने कई वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों के साथ जनसंपर्क कर वोट मांगे।

Bystaruknews

Jan 15, 2025

हरिद्वार/ कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी अमरेश बालियान ने कई वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों के साथ जनसंपर्क कर वोट मांगे। उन्होंने उत्तरी हरिद्वार स्थित वार्ड 4 खड़खडी में पार्षद प्रत्याशी (महावीर वशिष्ठ) के साथ रामगढ़, कुंज गली, कृष्णा गली, वाल्मीकि बस्ती, बसंत गली, वार्ड 3 दुर्गानगर में (भारत गिरी) के साथ वैदिक मोहन आश्रम, मुखिया गली, वार्ड 7 (उमा देवी) हरकी पैड़ी के वानप्रस्थ, सूखी नदी, कनखल स्थित वार्ड 25 में (नीरज शाह), वार्ड 27 (दिग्विजय सिंह) लाटोवाली, वार्ड 31 रविदास बस्ती (ऋषभ अरोड़ा) आदि में जनसंपर्क किया। इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी ने कहा कि कांग्रेस कॉरिडोर के खिलाफ है। जनसंपर्क के माध्यम से जनता तक अपनी आवाज को पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताएगी। बीजेपी सबकुछ निजी हाथों में दे रही है। मेडिकल कॉलेज निजी संस्था को देकर जनता के साथ धोखा किया गया। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने बताया कि वीरवार (आज) सांसद सतपाल ब्रह्मचारी खड़खड़ी दुधाधारी चौक, हरकी पैड़ी से होते हुए शिव मूर्ति रेलवे स्टेशन तक जनसंपर्क करेंगे। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल रहेंगे।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव इशिता सेढा, मुरली मनोहर, वरुण बालियान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष खुराना, शहर अध्यक्ष तुषार कपिल, निशा शर्मा, ऋषभ वशिष्ठ, कविता वशिष्ठ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, अंजू मिश्रा, डॉ सुशील, पुष्पा जोशी, वीरेंद्र श्रमिक, शिव कुमार कश्यप, आशीष गोस्वामी, रोशनी, हरीश अरोड़ा , सीमा अरोड़ा, गौतम अरोड़ां, प्रेम कश्यप, अर्जुन, नितिन कश्यप, प्रदीप अग्रवाल, अनुज गुप्ता, राहुल शर्मा, विमल शर्मा, संदीप चौधरी, राम चौधरी, कलावती, सुभाष कपिल, महिमा, रजनी, दीपक सुरी, आयुष्य सैनी, कामिनी, शुभम, सार्थक, रजत सोलंकी, मोहित चौधरी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मुख्यमंत्री को दी जन्म दिवस की शुभकामनाएं
दुबई प्रवास पर पूज्य गुरुदेव का दिव्य प्रवचन कार्यक्रम भक्तों के लिए एक अलौकिक और अविस्मरणीय अवसर सिद्ध हुआ। हज़ारों श्रद्धालु भक्तगण बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरुजी के पावन सान्निध्य में एकत्रित हुए और उनकी वाणी एवं आशीर्वचन का लाभ प्राप्त किया।
पुण्य तिथी पर संत समाज ने दी ब्रह्मलीन श्रीमहंत रघुवीर सिंह व श्रीमहंत गुरूबचन सिंह को श्रद्धांजलिविद्वान संत थे ब्रह्मलीन श्रीमहंत रघुवीर सिंह व श्रीमहंत गुरूबचन सिंह- श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory