• Wed. Feb 5th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती अमरेश देवी व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अंजू मिश्रा ने वार्ड नं 18, गोविंदपुरी से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती तनीषा गुप्ता के कार्यालय का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

Bystaruknews

Jan 5, 2025

हरिद्वार। कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती अमरेश देवी व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अंजू मिश्रा ने वार्ड नं 18, गोविंदपुरी से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती तनीषा गुप्ता के कार्यालय का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रचना शर्मा और एनएसयूआई के अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर श्रीमती अमरेश देवी ने और तनीषा गुप्ता ने कहा कि हरिद्वार के विकास के लिए कांग्रेस का मेयर और बोर्ड बनना जरूरी है। इसके लिए आप सभी का सहयोग आवश्यक है और इसके लिए आप सभी माताओं, बहनों, सम्मानित नागरिकों को हाथ के निशान पर मुहर लगाना आवश्यक है। स्वतंत्रता सेनानी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार हरिद्वार कॉरिडोर के बहाने हरिद्वार के पौराणिक और धार्मिक स्वरूप को तहस नहस कर हजारों व्यापारियों की रोजी रोटी छिनने का काम करने वाले हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और मध्य हरिद्वार के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में न व्यापारी सुरक्षित है और न महिलाएं। कानून व्यवस्था की स्थिति भी बदतर हो रही है। कांग्रेस ही शहर का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि आज शहर की हर गली, मोहल्ले में स्मैक और सूखा नशा खुलेआम बिक रहा है, जिससे शहर का युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।

महानगर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महानगर अध्यक्ष श्रीमती लता जोशी ने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार से आम आदमी को कांग्रेस ही निजात दिला सकती है। कार्यक्रम को निर्वतमान महापौर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल भास्कर, वरुण बालियान, मुकेश त्यागी, जगत सिंह रावत आदि ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर अनुपमा गुप्ता, मंजू गुप्ता, अमित गुप्ता, संजय गुप्ता, सुमेश चंद गुप्ता, अंजू द्विवेदी, शशि झा, नलिनी दीक्षित,काजल शर्मा, अमित शर्मा, दीपा वालिया, मीनू, बृज मोहन बड़थ्वाल, विभाष मिश्रा, जगदीप असवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। इससे पूर्व पीसीसी अध्यक्ष करण माहरा ने रोड धर्मशाला में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती अमरेश बालियान के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर विधायक अनुपमा रावत, फुरकान अहमद, वीरेंद्र जाती, महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष श्रीमती संतोष चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय पालीवाल, पूर्व नपाप अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, मुरली मनोहर, मनोज सैनी, जितेन्द्र विद्याकुल, राव आफाक अली, फुरकान अली, अशोक शर्मा, विकास चंद्रा, अश्विन कौशिक, लता जोशी, अंजू मिश्रा, सहित सभी पार्षद प्रत्याशी और हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory