• Tue. Sep 16th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

शिवालिक नगर पालिका से कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी महेश प्रताप सिंह राणा के मुख्य चुनाव कार्यालय उद्घाटन पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, चुनाव प्रभारी शूरवीर सिंह सजवान सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे

Bystaruknews

Jan 5, 2025

शिवालिक नगर पालिका से कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी महेश प्रताप सिंह राणा के मुख्य चुनाव कार्यालय उद्घाटन पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, चुनाव प्रभारी शूरवीर सिंह सजवान सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर शूरवीर सिंह सजवान ने कहा कि यह लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। बीजेपी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि बीजेपी सरकार की भ्रष्ट नीतियों के कारण जनहित के कार्य नहीं हो रहे। बीजेपी शासन में महिलाएं, युवा, मजदूर, व्यापारी कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि पिछली बार के पालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और पार्टी ने उसी को प्रत्याशी बनाया है। यह लड़ाई ईमानदारी और भ्रष्टाचार के बीच है। जनता फैसला करेगी किसके हाथ में पालिका सौंपनी है। बीजेपी ने शिवालिक नगर पालिका को लूटने का कार्य किया। बिना टेंडर निकाले अपने चाहते लोगों को कार्य दिया गया। पथ प्रकाश में भी घोटाले किए गए। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, पूर्व विधायक रामयश सिंह, राजबीर सिंह चौहान, विजय सारस्वत, विनय सारस्वत, विमला पांडे, अशोक शर्मा, राव आफाक, ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल, नरेश शर्मा, बीएस तेज़ियान, कैलाश प्रधान, सीपी सिंह, विभाष सिन्हा, वाशी नौडियाल, मनीष शर्मा, हिमांशु भट्ट, मोहन सिंह राणा, कुंवर सिंह बिष्ट, गजराज सिंह, जॉनी, कमलप्रीत सिंह, डा अनूप कुमार, अक्षय नागपाल, लक्ष्मण सिंह, एमपी सिंह, पार्षद प्रत्याशी भावना राणा, दिनेश पांडे, सरस्वती पालीवाल, नेपाल गुप्ता, राजीव सिन्हा, संजय कुमार, सचेंद्र प्रताप, सरोज कुमार, ऊषा, रेणु बर्मन, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मुख्यमंत्री को दी जन्म दिवस की शुभकामनाएं
दुबई प्रवास पर पूज्य गुरुदेव का दिव्य प्रवचन कार्यक्रम भक्तों के लिए एक अलौकिक और अविस्मरणीय अवसर सिद्ध हुआ। हज़ारों श्रद्धालु भक्तगण बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरुजी के पावन सान्निध्य में एकत्रित हुए और उनकी वाणी एवं आशीर्वचन का लाभ प्राप्त किया।
पुण्य तिथी पर संत समाज ने दी ब्रह्मलीन श्रीमहंत रघुवीर सिंह व श्रीमहंत गुरूबचन सिंह को श्रद्धांजलिविद्वान संत थे ब्रह्मलीन श्रीमहंत रघुवीर सिंह व श्रीमहंत गुरूबचन सिंह- श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory