• Sun. Feb 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

वार्ड नंबर 16 से भाजपा से बागी होकर चुनाव मैदान में उतरी निर्दलीय प्रत्याशी गीता देवी ने क्षेत्र में धुआंधार प्रचार शुरू कर दिया

Bystaruknews

Jan 5, 2025

वार्ड नंबर 16 से भाजपा से बागी होकर चुनाव मैदान में उतरी निर्दलीय प्रत्याशी गीता देवी ने क्षेत्र में धुआंधार प्रचार शुरू कर दिया है।

गीता देवी और उनके पति बाबू सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रविवार शाम क्षेत्र में डोर टू डोर संपर्क किया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों की जमकर भीड़ उमड़ी।

चुनाव चिन्ह नारियल पर सभी ने मोहर लगाने की प्रतिज्ञा की। निर्दलीय प्रत्याशी गीता देवी और उनके पति बाबू सिंह का कहना है कि भाजपा की 25 साल की सेवा के बाद भी उनका टिकट आखिर समय काट दिया गया, ऐसे में अब उन्होंने क्षेत्र की सेवा करने की ठानी है और 24 घंटे क्षेत्र की जनता के साथ वे तन , मन और धन से खड़े रहेंगे। इस मौके पर वासु सिंह, संजीव शर्मा, शिवम कंबोज, मोनू , अवधेश यादव , पूर्णिमा सिंह, चंदन सिंह, दीपक राजपूत, कमल खड़का, ममता देवी, रश्मि शर्मा, डोली अरोड़ा, अनुराग सिंह, हर्ष राजपूत, कृष्णा थापा, शुभम थापा, सनी सक्सेना, व्योम उपाध्याय, किरण आनंद, रवि किरण, दीपक ठाकुर, नितिन यादव, उम्मीद राजपूत, प्रेम राजपूत, गजेंद्र सिंह, मनोज शेखावत, अनीता सिंह, केके शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory