• Wed. Feb 5th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

निरालाधाम में शुरू हुआ 41 दिवसीय विशेष अनुष्ठान

Bystaruknews

Dec 19, 2024

निरालाधाम में शुरू हुआ 41 दिवसीय विशेष अनुष्ठान
अनुष्ठान में शामिल होने वाले भक्तों का कल्याण अवश्य होता है-राजमाता आशा भारती
हरिद्वार, 19 दिसम्बर। भूपतवाला स्थित निरालाधाम की अध्यक्ष राजमाता आशा भारती महाराज के संयोजन में बृहष्पतिवार से चालीस दिवसीय विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए राजमाता आशा भारती महाराज ने कहा कि परम् शिव भक्त ब्रह्मलीन स्वामी निराला स्वामी महाराज द्वारा भक्तों के कल्याण के लिए शुरू की गयी चालीस दिवसीय अनुष्ठान की परंपरा को अनवर्त रूप से चलाया जा रहा हे। भगवान शिव के निमित्त आयोजित होने वाले विशेष अनुष्ठान में शामिल होने वाले श्रद्धालु भक्तों का कल्याण अवश्य होता हैं। राजमाता आशा भारती महाराज ने कहा कि 51 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा कराए जाने वाले अनुष्ठान के दौरान हवन कुंड में दी जाने वाली आहुतियों से प्रवाहित होने वाली सकारात्मक ऊर्जा से विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त होता है। राजमाता आशा भारती के परम् शिष्य स्वामी नित्यानन्द महाराज ने बताया कि ब्रह्मलीन निराला स्वामी की प्रेरणा से भक्तों और राष्ट्रकल्याण के लिए राजमाता आशा भारती महाराज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले 41 दिवसीय अनुष्ठान में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णानंद केशव महाराज एवं ब्रहमलीन माता सुशीला देवी की पुण्यतिथी भी श्रद्धालु भक्तों और संत महापुरूषों के सानिध्य में मनायी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory