वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोम त्यागी बने अमरीश कुमार विचार मंच के अध्यक्ष
हरिद्वार। कांग्रेस नेता और वरिष्ठ समाजसेवी सोम त्यागी को अमरीश कुमार विचार मंच का अध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को पूर्व विधायक अमरीश कुमार की जयंती पर यूनियन भवन में आयोजित कार्यक्रम में सर्वसम्मति से सोम त्यागी को मंच का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिसकी घोषणा वरिष्ठ और वयोवृद्ध नेता मुरली मनोहर ने की। सोम त्यागी के अध्यक्ष बनने पर कई संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर यूनियन भवन में उनका स्वागत किया गया। सोम त्यागी पूर्व विधायक अमरीश कुमार से जुड़े रहे हैं और कई संघर्षों के गवाह रहे। इस मौके पर सोम त्यागी ने पूर्व विधायक अमरीश कुमार के साथ बिताए गए अपने पलों को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अमरीश कुमार अपने आप में एक विचार क्रांति थे और उनके द्वारा राजनीति में स्थापित किए गए आदर्श को आज भी प्रासंगिक माना जाता है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष अमन गर्ग, राजेंद्र भारद्वाज, विजय प्रजापति, वरुण वालियान, अशोक शर्मा, आशु भारद्वाज, मुकुल जोशी, अशोक गुप्ता, अशोक टंडन, रवि प्रकाश लड्डू, अजय शर्मा, मुन्ना मास्टर समेत कई मौजूद रहे।