• Fri. Apr 24th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

हिंदू राष्ट्र निर्माण पदयात्रा कर लौटी कवि सिंह का स्वागत किया

Bystaruknews

Oct 9, 2024

हिंदू राष्ट्र निर्माण पदयात्रा कर लौटी कवि सिंह का स्वागत किया


हरिद्वार, 9 अक्तूबर। हिंदू राष्ट्र राष्ट्र को लेकर 9 जुलाई को हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर रामेश्वर धाम तक पैदल यात्रा तथा रामेश्वर धाम से जल और समुद्र की मिट्टी लेकर हरिद्वार लौटी कवि सिंह का श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक एवं बाबा हठयोगी ने गौरी शंकर गौशाला में स्वागत किया और हवन यज्ञ के पश्चात मंत्रोच्चारण के साथ नमामि घाट रामेश्वर धाम से लाए गए जल और मिट्टी को गंगा में प्रभाहित किया। बाबा हठयोगी ने कहा कि प्रेम का संदेश देने वाली सनातन वैदिक संस्कृति रहेगी तो सभी सुखी रहेेंगे। इसलिए हिंदू राष्ट्र बनना जरूरी है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि हिंदू राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ 14 राज्यों की 14 हजार किलोमीटर की यात्रा करने वाली कवि सिंह बधाई की पात्र हैं। सभी बेटियों का भाव राष्ट्र एवं धर्म के प्रति समर्पित होना चाहिए। कवि सिंह की पदयात्रा से राष्ट्र के प्रति जनजागरण हुआ। उनकी यात्रा अवश्य ही हिंदू राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगी। कवि सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए यात्रा के दौरान अपार समर्थन प्राप्त हुआ। सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन और हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए उनका अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर दिनेश दास महाराज स्वामी रामदास, त्रिभुवनदास, नारायण दास, आचार्य गिरीश मिश्रा, बृजमोहन शमार्, कुलदीप शर्मा, यशपाल शर्मा, कलिंदर शर्मा, सुनील प्रजापति, चंद्रप्रकाश शर्मा, चमन गिरी, संजू अग्रवाल, संदीप कुमार, मनोज शर्मा, रामानुज भारद्वाज, राहुल शर्मा, रितेश, प्रवेश बिश्नोई, विश्वेंद्र सिसोदिया, मनोज ठाकुर, आचार्य विष्णु आदि मौजूद रहे।

स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वरसंत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेकअखाड़े की उन्नति और धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में यांेगदान देंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रमसंत परंपरांओं को आगे बढ़ाएंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-स्वामी कैलाशानंद गिरीअखाड़े का गौरव बढ़ाएंगे
विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी साध्वी तरूण ज्योति मां की अस्थियांत्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थी तरूण ज्योति मां-साध्वी शरण ज्योति
मुख्यमंत्री धामी तराशे हुए हीरा, प्रदेश का कर रहे समुचित विकास: भरत चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory