• Sun. Apr 26th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

महिला संतों ने परी अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर के पद पर जाग्रत चेतना गिरी का चयन कर प्रधानमंत्री मोदी से मांग की है कि पुरुष प्रधान अखाड़ों की तरह उन्हें भी प्रयागराज कुंभ सभी सुविधाएं दी जाएं,

Bystaruknews

Oct 9, 2024

प्रयागराज कुंभ के पहले एक बार फिर महिला संतों ने अपने लिए अखाड़ों की तर्ज पर अलग से अमृत स्नान और तमाम सुविधाओं की मांग कर हंगामा खड़ा कर दिया है।

हरिद्वार में महिला संतों ने परी अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर के पद पर जाग्रत चेतना गिरी का चयन कर प्रधानमंत्री मोदी से मांग की है कि पुरुष प्रधान अखाड़ों की तरह उन्हें भी प्रयागराज कुंभ सभी सुविधाएं दी जाएं, क्योंकि महिला संत भी देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं।

.

– प्रयागराज कुंभ के ऐन पहले एक बार फिर संतों की आपसी राजनीति गरमा गई है, इस बार तलवारें अखाड़ों में नहीं बल्कि महिला संतों और सभी 13 अखाड़ों के बीच में है। खुद को देश की आधी आबादी का प्रतिनिधत्व करने वाली महिला संतों की बड़ी संख्या है। हरिद्वार, वृंदावन, प्रयागराज, वाराणसी समेत देश के कई हिस्सों में हजारों महिला संत हैं, जाग्रत चेतना गिरी, नवनियुक्त आचार्य महामंडलेश्वर, परी अखाड़ा का कहना है पुरुष प्रधान अखाड़ों ने महिला संतों को कभी भी सम्मान नहीं दिया, संतों के सभी 13 अखाड़ों को मिलाकर गठित अखाड़ा परिषद में भी महिला संतों के लिया कोई स्थान नहीं है, ऐसे में महिला संतों ने अपने ‘ परी अखाड़े ‘ के लिए आचार्य महामंडलेश्वर पद पर एक महिला संत का पट्टाभिषेक कर ताल ठोंक दी है। 

– हरिद्वार के भूपतवाला स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारों और पूरे रीति रिवाज से आचार्य महामंडलेश्वर का पट्टाभिषेक किया गया। परी अखाड़े की प्रमुख त्रिकाल भवंता का कहना है कि उनके अखाड़े को 14 वां अखाड़ा ना माना जाए, बल्कि सभी अखाड़ों की तरह उन्हें कुंभ में पूरा सम्मान दिया जाए। परी अखाड़ा प्रमुख का कहना है कि वे किसी भी विवाद में जाना नहीं चाहती, उनके अनुसार देश भर में घूम घूम कर वे परी अखाड़े में सभी महिला संतों को शामिल करेंगी और महिला संतों को उनका अधिकार दिला कर रहेंगी।

स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वरसंत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेकअखाड़े की उन्नति और धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में यांेगदान देंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रमसंत परंपरांओं को आगे बढ़ाएंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-स्वामी कैलाशानंद गिरीअखाड़े का गौरव बढ़ाएंगे
विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी साध्वी तरूण ज्योति मां की अस्थियांत्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थी तरूण ज्योति मां-साध्वी शरण ज्योति
मुख्यमंत्री धामी तराशे हुए हीरा, प्रदेश का कर रहे समुचित विकास: भरत चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory