• Fri. Apr 24th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

श्री प्रेमगिरी धाम में संतों ने किया पवित्र छड़ी का स्वागत

Bystaruknews

Oct 10, 2024

श्री प्रेमगिरी धाम में संतों ने किया पवित्र छड़ी का स्वागत


हरिद्वार, 10 अक्तूबर। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े द्वारा उत्तराखंड के समस्त तीर्थाे के भ्रमण के लिए निकली जाने वाली पवित्र छड़ी यात्रा बृहस्पतिवार को नगर भ्रमण हेतु पौराणिक सिद्ध पीठ माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर रवाना हुई। नगर भ्रमण के प्रथम चरण में पवित्र छड़ी श्यामपुर स्थित श्री प्रेमगिरी धाम पहुंची। जूना खड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरी गिरी महाराज के संयोजन में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज के नेतृत्व में सचिव श्रीमहंत महेश पुरी, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी, अष्ट कौशल श्रीमहंत सुरेश आनंद सरस्वती, थानापति महंत महाकाल गिरि, महंत आदित्य गिरी, महंत भीष्म गिरी आदि नागा सन्यासियों के साथ श्री प्रेमगिरी धाम पहुंचे। जहां महामंडलेश्वर संजय गिरी, महामंडलेश्वर गर्व गिरी, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत केदारपुरी, श्रीमहंत शैलजा माता ने स्थानीय नागरिकों व साधु संतों के साथ पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। श्रद्धालु नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पवित्र छड़ी का स्वागत किया तथा पूजा अर्चना की । श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज ने बताया कि पवित्र छड़ी का नगर भ्रमण कार्यक्रम आज से विधिवत प्रारंभ हो गया है। पवित्र छड़ी 12 अक्टूबर तक नगर के विभिन्न क्षेत्रों में समस्त अखाड़ों, पौराणिक मंदिरों दक्ष महादेव, चंडी देवी, मनसा देवी, पारदेश्वर महादेव हरिहर आश्रम, स्वतंत्र धाम, गोकर्ण धाम, वाल्मीकि चौक, दत्तात्रेय चौक, तुलसी चौक, चंद्राचार्य चौक, शिव मूर्ति चौक सहित विभिन्न आश्रमों में पूजा अर्चना हेतु जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों के साथ हर की पौड़ी पर यात्रा की सफलता के लिए मां गंगा की पूजा अर्चना दुग्ध अभिषेक किया जाएगा। 14 अक्टूबर को सिद्ध पीठ माया देवी मंदिर से पवित्र छड़ी पूजा अर्चना कर उत्तराखंड की यात्रा के लिए रवाना होगी।

स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वरसंत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेकअखाड़े की उन्नति और धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में यांेगदान देंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रमसंत परंपरांओं को आगे बढ़ाएंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-स्वामी कैलाशानंद गिरीअखाड़े का गौरव बढ़ाएंगे
विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी साध्वी तरूण ज्योति मां की अस्थियांत्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थी तरूण ज्योति मां-साध्वी शरण ज्योति
मुख्यमंत्री धामी तराशे हुए हीरा, प्रदेश का कर रहे समुचित विकास: भरत चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory