• Fri. Apr 24th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लिया स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ से आशीर्वादबही बोलेकांग्रेस गौ हत्या पर प्रतिबंध का पुरजोर समर्थन करती है और इतिहास गवाह है कि कांग्रेस के शासनकाल में गौमांस के व्यापार में काफी कमी थी।

Bystaruknews

Oct 9, 2024

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लिया स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ से आशीर्वादबही बोलेकांग्रेस गौ हत्या पर प्रतिबंध का पुरजोर समर्थन करती है और इतिहास गवाह है कि कांग्रेस के शासनकाल में गौमांस के व्यापार में काफी कमी थी।

 – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत हरियाणा चुनाव के बाद संतों की शरण में हैं। बुधवार को हरीश रावत ने हरिद्वार में कई संतों से आशीर्वाद लिया। संतों ने हरीश रावत को सलाह दी कि जब तक कांग्रेस जातिवाद से ऊपर उठकर गौ हत्या पर प्रतिबंध के कानून को समर्थन नहीं देगी, तब तक कांग्रेस का यही हाल रहेगा। वहीं हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस जातिवाद के खेल की माहिर नहीं है, बल्कि भाजपा जातिवाद और समाज को बांट कर राजनीति की माहिर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गौ हत्या पर प्रतिबंध का पुरजोर समर्थन करती है और इतिहास गवाह है कि कांग्रेस के शासनकाल में गौमांस के व्यापार में काफी कमी थी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उनकी विधायक बेटी अनुपमा रावत एवं बेटे वीरेंद्र रावत ने भूपतवाला स्थित भूमा निकेतन पहुंचकर स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ महाराज से आशीर्वाद लिया। स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ महाराज ने शॉल ओढ़ाकर हरीश रावत, अनुपमा रावत व वीरेंद्र रावत का स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि संत महापुरूष समाज के ईष्ट और पहचान हैं। धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में संतों का अमूल्य योगदान है। संत महापुरूषों के सानिध्य में ही ज्ञान की प्राप्ति होती है। आश्रम, अखाड़ों, मठ मंदिरों से सनातन संस्कृति का संदेश देश दुनिया में पहुंचता है। निर्धन परिवारों की मदद और मानव सेवा में संत समाज के योगदान से सभी को प्रेरणा मिलती है। हरीश रावत ने कहा कि स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ महाराज विद्वान संत हैं। उनसे भेंटकर आशीर्वाद लिया है। स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ महाराज चिकित्सा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में समाज की सेवा कर रहे हैं। स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ महाराज ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि हरीश रावत मिलनसार मृदूुभाषाी व्यक्ति हैं। संत महापुरूषों के प्रति आस्था रखते हैं। उनके मुख्यमंत्री काल में प्रदेश में अनेक विकास कार्य हुए। जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिला है। इस दौरान भूमा निकेतन के प्रबंधक राजेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।

स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वरसंत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेकअखाड़े की उन्नति और धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में यांेगदान देंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रमसंत परंपरांओं को आगे बढ़ाएंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-स्वामी कैलाशानंद गिरीअखाड़े का गौरव बढ़ाएंगे
विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी साध्वी तरूण ज्योति मां की अस्थियांत्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थी तरूण ज्योति मां-साध्वी शरण ज्योति
मुख्यमंत्री धामी तराशे हुए हीरा, प्रदेश का कर रहे समुचित विकास: भरत चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory