• Tue. Apr 28th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्वभगवान श्रीकृष्ण ने दिखाया धर्म, सत्य और प्रेम का मार्ग-महंत राघवेंद्र दास

Bystaruknews

Aug 27, 2024

श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्वभगवान श्रीकृष्ण ने दिखाया धर्म, सत्य और प्रेम का मार्ग-महंत राघवेंद्र दास


कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षाेल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी उत्सव के अवसर पर अखाड़े को भव्य रूप से सजाया गया। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की झांकियां सजायी गयी। अर्द्धरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजन एवं आरती की गयी तथा श्रद्धालुओं को माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। कोठारी महंत राघवेंद्र दास महाराज ने सभी को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्रीहरि विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण का जन्म धरती पर अधर्म और अत्याचार के नाश के लिए हुआ था। उन्होंने अपनी लीलाओं से धर्म, सत्य, और प्रेम का मार्ग दिखाया। गीता के माध्यम से श्रीकृष्ण ने कर्मयोग, भक्तियोग, और ज्ञानयोग के द्वारा मुक्ति का संदेश दिया। महंत गोविंददास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को प्रकृति के साथ अद्भूत प्रेम था। गोवर्धन लीला के माध्यम से उन्होंने प्रकृति के संरक्षण और सम्मान का संदेश दिया। मुख्य अतिथी लकसर राइस मिल के एमडी एनपी सिंह ने सभी संत महापुरूषों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। एनपी सिंह ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में संत महापुरूषों की अहम भूमिका है। इस अवसर पर कोठारी महंत राघवेंद्र दास, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, महंत जयेंद्र मुनि, महंत गोविंद दास, महंत दामोदर शरण दास, महंत प्रेमदास, महंत सूर्यांश मुनि, महंत मुरली दास, महंत केवल्यानंद, महंत सेवादास, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जितेंद्र सिंह अनेक गणमान्य लोग व श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-
नेक राहवीर’’ योजना के अंतर्गत इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को नेक राहवीर के रूप में जिलाधिकारी हरिद्वार ने 5000/(पांच हजार रूपये) का चैक देकर किया सम्मानितपरिवहन विभाग की ‘‘नेक राह वीर’’ योजना
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी की नियुक्ति के अवसर पर बाईक रैली दूधाधारी चौक से निकालकर हरकी पैड़ी पर भारी संख्या में पहुंच कर गंगा पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory