• Tue. Apr 28th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भगवान श्रीकृष्ण के प्रति समर्पण ही जीवन की संपूर्णता है-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Aug 26, 2024

भगवान श्रीकृष्ण के प्रति समर्पण ही जीवन की संपूर्णता है-स्वामी कैलाशानंद गिरी


हरिद्वार, 26 अगस्त। जगजीतपुर स्थित आद्य शक्ति महाकाली आश्रम में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आश्रम में भव्य झांकिया संजायी गयी। कलाकारों ने भजनों पर राधा कृष्ण नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। अर्द्धरात्रि में कृष्ण जन्म होने पर बालकृष्ण की विशेष भव्य आरती पूजन कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रति पूर्ण समर्पण ही जीवन की संपूर्णता है। सोलह कलाओं से परिपूर्ण भगवान श्रीकृष्ण पूर्ण पुरूष थे। जब पृथ्वी और मानवता कंस और उसके राक्षसों के अत्याचारों से त्रस्त थी तो स्वयं भगवान नारायण ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया। श्रीकृष्ण ने कंस का वध कर समस्त मानवता को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलायी। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने संसार को समरसता का संदेश दिया। भगवद्गीता के रूप में दिए गए उनके उपदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। सभी को अपने जीवन में भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, महंत लाल बाबा, आचार्य पवनदत्त मिश्र, चेतन शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-
नेक राहवीर’’ योजना के अंतर्गत इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को नेक राहवीर के रूप में जिलाधिकारी हरिद्वार ने 5000/(पांच हजार रूपये) का चैक देकर किया सम्मानितपरिवहन विभाग की ‘‘नेक राह वीर’’ योजना
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी की नियुक्ति के अवसर पर बाईक रैली दूधाधारी चौक से निकालकर हरकी पैड़ी पर भारी संख्या में पहुंच कर गंगा पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory