• Tue. Apr 28th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जन-जन के आराध्य हैं भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Aug 25, 2024

जन-जन के आराध्य हैं भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 25 अगस्त। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव जन-जन के आराध्य हैं और भगवान शिव की शक्ति से बड़ी कोई शक्ति संसार में नहीं है। श्री दक्षिण काली मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि बाबा कामराज द्वारा स्थापित श्री दक्षिण काली मंदिर में मां भगवती और भगवान शिव साक्षात रूप से विराजमान हैं। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को शिव शक्ति की कृपा के साथ बाबा कामराज का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। पूर्ण विधि विधान से मां दक्षिण काली की पूजा अर्चना करने से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म के प्रति निष्ठा रखते हुए सद्मार्ग पर चलने वालों का हमेशा कल्याण होता है। धर्मानुकुल आचरण करने वाला व्यक्ति सदैव सुखी जीवन व्यतीत करता है। सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सभी को धर्म के अनुसार आचरण करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन चुनौतियों का सामना करने और दूसरों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा भी देता है। सभी को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शो को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, महंत लाल बाबा, आचार्य पवनदत्त मिश्र, चेतन शर्मा मौजूद रहे।

हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-
नेक राहवीर’’ योजना के अंतर्गत इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को नेक राहवीर के रूप में जिलाधिकारी हरिद्वार ने 5000/(पांच हजार रूपये) का चैक देकर किया सम्मानितपरिवहन विभाग की ‘‘नेक राह वीर’’ योजना
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी की नियुक्ति के अवसर पर बाईक रैली दूधाधारी चौक से निकालकर हरकी पैड़ी पर भारी संख्या में पहुंच कर गंगा पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory