• Sat. Aug 15th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

शिव कृपा से होती है आरोग्य और सौभाग्य की प्राप्ति-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Aug 11, 2024

शिव कृपा से होती है आरोग्य और सौभाग्य की प्राप्ति-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 11 अगस्त। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की पूरे सावन माह चलने वाली शिव साधना निरंतर जारी है। श्री दक्षिण काली मंदिर में साधना के दौरान श्रद्धालु भक्तों को शिव महिमा से अवगत कराते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव को मृत्युंजय कहा गया है.। जिनकी साधना से व्यक्ति बड़े से बड़े संकट से आसानी से उबर जाता है। शिव पूजन से व्यक्ति को सभी प्रकार के रोग शोक से शीघ्र ही मुक्ति मिलती है। शिव की कृपा से साधक को आरोग्य और सौभाग्य प्राप्त होता है। भगवान शिव सनातन धर्म के सर्वशक्तिमान देव हैं। शिव ही अविनाशी, सर्वगुणाधार, सर्वज्ञ हैं। जो मंगलमय हैं वही शिव हैं। धरती पर सुख, समृद्धि व संपन्नता भगवान शिव की ही देन है। जब भगवान विष्णु ने धरती पर प्रभु श्रीराम के रूप में अवतार लिया तो उन्होंने भगवान शिव की ही आराधना की। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि भगवान शिव को प्रसन्न करना सबसे सरल है। भगवान शिव भक्त द्वारा श्रद्धा से अर्पित किए गए एक लोटा जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूरा कर देते हैं। शिव आराधना से जन्म जन्मांतर के पापों का शमन हो जाता है। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, बाल मुकंदानंद ब्रह्मचारी, लाल बाबा, आचार्य पवनदत्त मिश्र, चेतन शर्मा सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद ने किया डीएम, एसएसपी, पुलिस कर्मियों और उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया
महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, 4 करोड़ 80 लाख के करीब शिवभक्तों ने किया गंगाजल का संकल्पमहाशिवरात्रि के साथ ही हरिद्वार में कांवड़ यात्रा 2026 का भी लगभग सकुशल समापन हो गया।  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंतमहंत रवींद्र पुरी  ने डीएम एस एस पी का  मेला संपन्न होने पर किया सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory