• Tue. Apr 28th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व यूपी के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्वामी कैलाशानंद गिरी के सानिध्य में किया रूद्राभिषेक

Bystaruknews

Aug 9, 2024

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व यूपी के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्वामी कैलाशानंद गिरी के सानिध्य में किया रूद्राभिषेक


कल्याणकारी देव हैं भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद गिरी


हरिद्वार, 9 अगस्त। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरी महाराज की सावन के पूरे महीने चलने वाली शिव आराधना निरंतर जारी है। शुक्रवार को उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और यूपी के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचे और स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर देश और प्रदेश की प्रगति और खुशहाली की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को आशीर्वाद देते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कल्याणकारी देव हैं और सभी भक्तों का कल्याण करते हैं। जो व्यक्ति श्रद्धा भक्ति और विश्वास के साथ भगवान शिव की शरण में आता है। उसका कल्याण निश्चित है। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार भगवान शिव की नगरी है। धर्म और अध्यात्म के प्रचार प्रसार में संत महापुरूषों की अहम भूमिका रही है। धर्म शास्त्रों के प्रकाण्ड विद्वान निंरजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज द्वारा प्रतिवर्ष पूरे सावन की जाने वाली शिव आराधना अद्भूत है। उनकी साधना के फलस्वरूप उत्तराखण्ड तेजी से प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होगा। यूपी के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सिद्ध पीठ श्री दक्षिण काली मंदिर में मां भगवती के दर्शन मात्र से ही अंतःकरण पवित्र हो जाता है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज द्वारा पूरे सावन महीने की जाने वाली कठिन शिव साधना सनातन धर्म का अद्भूत स्वरूप प्रस्तुत करती है। इस दौरान राधे पंडित भजन मंडली ने भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, लाल बाबा, बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी, आचार्य पवनदत्त मिश्र, चेतन शर्मा, मनोज जखमोला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-
नेक राहवीर’’ योजना के अंतर्गत इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को नेक राहवीर के रूप में जिलाधिकारी हरिद्वार ने 5000/(पांच हजार रूपये) का चैक देकर किया सम्मानितपरिवहन विभाग की ‘‘नेक राह वीर’’ योजना
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी की नियुक्ति के अवसर पर बाईक रैली दूधाधारी चौक से निकालकर हरकी पैड़ी पर भारी संख्या में पहुंच कर गंगा पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory