• Tue. Apr 28th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भारत सरकार हिंदुओं की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाए- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी

Bystaruknews

Aug 8, 2024

साधु संतों ने बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा की मांग की और उन्हें भारत में शरण देने का मुद्दा उठाया,

भारत सरकार हिंदुओं की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाए- महंत रवींद्र पुरी

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले पर गहरी चिंता व्यक्त की है और केंद्र सरकार से इस मामले में दख़ल करने की मांग की है। साधु संतों का कहना है कि पहले तो केंद्र सरकार को वहां पर हिंदुओं पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए कूटनीतिक रूप से पहल करनी चाहिए और यदि वहां पर हिंदुओं पर हमले नहीं रुकते तो वहां के हिंदुओं को भारत में शरण देने के लिए योजना बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत ने बांग्लादेश बनाया और आज भारत के खिलाफ वहां पर, जो माहौल है, वह चिंताजनक है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री महानिर्वाणी पंचायती अखाड़ा के सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद् बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हैं। हमलों की कठोर शब्दों में निंदा करती है और इस मामले में वह केंद्र सरकार के साथ है। और केंद्र सरकार को इस बारे में कठोर कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद केंद्र सरकार द्वारा कुछ साल पहले बनाए गए उस अध्यादेश और नियम का समर्थन करती है जिसमें बांग्लादेश, पाकिस्तान तथा अन्य देशों में रहने वाले हिंदुओं, जैन, सिख,बौद्ध को भारत आने और उन्हें भारत की नागरिकता देने का प्रावधान किया गया था। आज इस कानून और नियम की बहुत जरूरत है, यह बांग्लादेश की घटना ने साबित कर दिया है।

हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-
नेक राहवीर’’ योजना के अंतर्गत इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को नेक राहवीर के रूप में जिलाधिकारी हरिद्वार ने 5000/(पांच हजार रूपये) का चैक देकर किया सम्मानितपरिवहन विभाग की ‘‘नेक राह वीर’’ योजना
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी की नियुक्ति के अवसर पर बाईक रैली दूधाधारी चौक से निकालकर हरकी पैड़ी पर भारी संख्या में पहुंच कर गंगा पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory