• Tue. Apr 28th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

स्वामी कैलाशानंद गिरी की शिव साधना में शामिल हुई पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य

Bystaruknews

Aug 8, 2024

स्वामी कैलाशानंद गिरी की शिव साधना में शामिल हुई पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य
शरणागत होने वाले प्रत्येक भक्त का कल्याण करते हैं भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 8 अगस्त। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित निंरजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी की पूरे सावन माह चलने वाली शिव साधना में बृहष्पतिवार को उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य परिवार सहित शामिल हुई और स्वामी कैलाशानंद गिरी के सानिध्य में रूद्राभिषेक कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। बेबी रानी मौर्य ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड संतों की तपस्थली है। उत्तराखंड के संतों के श्रीमुख से प्रसारित होने वाले आध्यात्मिक संदेशों से पूरे विश्व को मार्गदर्शन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज विद्वान और तपस्वी संत हैं। पूरे सावन माह चलने वाली स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की कठिन शिव साधना के फलस्वरूप मानव कल्याण और विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त होगा। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव के शरणागत होने वाले प्रत्येक भक्त का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कुशल राजनेता के साथ परम शिव भक्त हैं। भगवान शिव और मां भगवती की कृपा से उनका भविष्य उज्जवल होगा। इस दौरान स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, आचार्य पवन दत्त मिश्र, लाल बाबा, बालमुकुंदांनंद ब्रह्मचारी, चेतन शर्मा, योगेश कंसल सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-
नेक राहवीर’’ योजना के अंतर्गत इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को नेक राहवीर के रूप में जिलाधिकारी हरिद्वार ने 5000/(पांच हजार रूपये) का चैक देकर किया सम्मानितपरिवहन विभाग की ‘‘नेक राह वीर’’ योजना
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी की नियुक्ति के अवसर पर बाईक रैली दूधाधारी चौक से निकालकर हरकी पैड़ी पर भारी संख्या में पहुंच कर गंगा पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory