• Tue. Apr 28th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भगवान शिव ही संसार के अधिपति हैं-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Aug 7, 2024

भगवान शिव ही संसार के अधिपति हैं-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 7 अगस्त। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव ही संसार के अधिपति हैं। भगवान शिव ही संसार का सृजन करते हैं। श्री दक्षिण काली मंदिर में शिव आराधना के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव अपने भक्तों में किसी प्रकार का भेद नहीं करते हैं। भगवान शिव को प्रकृति से बेहद लगाव है। सावन में होने वाली बारिश से प्रकृति नूतन रूप धारण करती है। इसलिए सावन में भगवान शिव की आराधना का विशेष फयदायी होती है। जो भक्त पूर्ण विधि विधान से पूरे सावन शिव आराधना करते हैं। शिव कृपा से उनके जन्म जन्मांतर के पापों का शमन हो जाता है। सुख समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के अधिक कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। भक्ति भाव और समर्पण के साथ प्रतिदिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने से ही वे प्रसन्न हो जाते हैं और भक्त पर अपार कृपा बरसाते हैं। जिससे जीवन भवसागर से पार हो जाता है। कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो जाता है। शिव कृपा प्राप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सावन में शिव आराधना अवश्य करनी चाहिए। स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि श्री दक्षिण काली मंदिर में भगवान शिव और मां भगवती साक्षात रूप से विराजमान हैं। मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आने वाले भक्तों को माई और बाबा भोलेनाथ की कृपा सहज ही प्राप्त हो जाती है।

हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-
नेक राहवीर’’ योजना के अंतर्गत इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को नेक राहवीर के रूप में जिलाधिकारी हरिद्वार ने 5000/(पांच हजार रूपये) का चैक देकर किया सम्मानितपरिवहन विभाग की ‘‘नेक राह वीर’’ योजना
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी की नियुक्ति के अवसर पर बाईक रैली दूधाधारी चौक से निकालकर हरकी पैड़ी पर भारी संख्या में पहुंच कर गंगा पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory