• Mon. Oct 12th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

23वीं यूथ अंडर-16 स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए हरिद्वार की बालक-बालिका टीम चयनित13 और 14 अक्टूबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में होगी प्रतियोगिता, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

Bystaruknews

Oct 12, 2026

23वीं यूथ अंडर-16 स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए हरिद्वार की बालक-बालिका टीम चयनित
13 और 14 अक्टूबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में होगी प्रतियोगिता, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

हरिद्वार। 23वीं यूथ (अंडर-16) स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए हरिद्वार जिले की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों का चयन किया गया है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 और 14 अक्टूबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में हरिद्वार के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि दोनों वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया गया है। बालक वर्ग की टीम की कप्तानी सक्षम शर्मा को सौंपी गई है, जबकि बालिका वर्ग की कप्तान अतिका चौहान होंगी।
बालक वर्ग की टीम में सक्षम शर्मा, देव चौधरी, प्रतीक चौधरी, वेदांत तिवारी, अजय नेगी, मृत्यंजय, वरुण सिंह, हर्ष मिश्रा, सारंग, श्रेय, शशांक, अनंत और अभिषेक को शामिल किया गया है। वहीं, बालिका वर्ग में अतिका चौहान, रिद्धि पांडेय, आराध्य चौहान, अवनी, इशिता गिरी, आरोही चौधरी, सिद्धि, आरवी, मान्या, वेदांशी, पाखी, अक्षलीना और नव्य को स्थान मिला है।
इस अवसर पर जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। हरिद्वार जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही अवसर, बेहतर प्रशिक्षण और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की है। एसोसिएशन का प्रयास रहेगा कि जिले के अधिक से अधिक बच्चों को बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेलों से जोड़ा जाए और उन्हें जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने, खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरिद्वार की दोनों टीमें प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शिवडेल स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद बंसल ने भी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता में खेल भावना, अनुशासन और मेहनत के साथ भाग लेने का संदेश दिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि खिलाड़ियों के समर्पण और कोचों के मार्गदर्शन से हरिद्वार की टीमें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने के लिए मनोरम शर्मा, आकांक्षा शर्मा, निरंजन मिश्रा और पाखी चौहान कोच के रूप में टीम के साथ रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory