• Tue. Sep 16th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भक्तों की पुकार पर दौड़े चले आते हैं भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Jul 29, 2024

भक्तों की पुकार पर दौड़े चले आते हैं भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 29 जुलाई। श्री दक्षिण काली मंदिर प्रांगण में पूरे सावन माह चलने वाली निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की शिव साधना निरंतर जारी है। साधना के दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विभिन्न प्रकार के पुष्पों से शिवलिंग का श्रंग्रार कर गंगाजल, पंचामृत सहित अनेक प्रकार के द्रव्यों से शिवलिंग पर लगभग 18 घंटे निर्बाध जलाभिषेक करते हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त स्वामी कैलाशानंद गिरी की साधना के साक्षी बनते हैं। पूजा अर्चना के उपरांत श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सावन में भगवान शिव माता पार्वती के साथ पृथ्वी लोक के भ्रमण पर निकलते हैं। इसलिए सावन में उनकी आराधना और पूजन का विशेष महत्व है। भगवान शिव को दीनानाथ भी कहा गया है। दीन दुखियों के दुख हरने वाले भगवान शिव भक्तों की पुकार पर दौडे चले आते हैं और सभी संकटों से रक्षा कर अभय प्रदान करते हैं। जलाभिषेक से ही प्रसन्न होने वाले भगवान शिव की कृपा से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सावन में शिव आराधना अवश्य करनी चाहिए। पूर्ण विधि विधान से की गयी आराधना से भक्त को शिव और शक्ति दोनों की कृपा व आशीर्वाद प्राप्त होता है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि गुरूदेव की शिव साधना का समापन श्रावण पूर्णिमा को होगा।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मुख्यमंत्री को दी जन्म दिवस की शुभकामनाएं
दुबई प्रवास पर पूज्य गुरुदेव का दिव्य प्रवचन कार्यक्रम भक्तों के लिए एक अलौकिक और अविस्मरणीय अवसर सिद्ध हुआ। हज़ारों श्रद्धालु भक्तगण बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरुजी के पावन सान्निध्य में एकत्रित हुए और उनकी वाणी एवं आशीर्वचन का लाभ प्राप्त किया।
पुण्य तिथी पर संत समाज ने दी ब्रह्मलीन श्रीमहंत रघुवीर सिंह व श्रीमहंत गुरूबचन सिंह को श्रद्धांजलिविद्वान संत थे ब्रह्मलीन श्रीमहंत रघुवीर सिंह व श्रीमहंत गुरूबचन सिंह- श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory