• Fri. Apr 10th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

चंद्रयान—3 व आदित्य मिशन की सफलता से विश्व में बढ़ा भारत का विश्वास: महेंद्र भट्टबागेश्वर विधानसभा उपचुनाव जीतने पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का डामकोठी में स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में किया स्वागत

Bystaruknews

Sep 9, 2023

चंद्रयान—3 व आदित्य मिशन की सफलता से विश्व में बढ़ा भारत का विश्वास: महेंद्र भट्टबागेश्वर विधानसभा उपचुनाव जीतने पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का डामकोठी में स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में किया स्वागत
हरिद्वार। बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती देवी के जीतने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के हरिद्वार आगमन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व की जनता का विश्वास भारत देश में प्रति बढ़ा है।
शनिवार को डामकोठी में स्वागत के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चंद्रयान—3 मिशन की सफलता के बाद आदित्य एल—वन के कदम से विश्व में नाम रोशन हुआ है। आज विश्व के विकसित देश भी भारत की ओर नजर गड़ाए हुए देख रहे हैं। जी—20 सम्मिट देश में कराकर भी नया परिचय देने का काम किया है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारने का काम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर रहे हैं। प्रदेश में आई आपदा में किसान, मजदूर के साथ सभी वर्ग की मदद की है। इसी के साथ जनहित की अनेक योजनाओं से हर वर्ग का विकास किया है, इसी का नतीजा है कि बागेश्वर उप चुनाव में भारी मतों से भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के प्रति जनता का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। इस मौके पर उपाध्यक्ष विकास तिवारी, जिला महामंत्री आशु चौधरी, सुनील सैनी, आदेश सैनी, लव शर्मा आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory