• Fri. Feb 20th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

कनखल स्थित बड़े अखाड़े में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

Bystaruknews

Sep 6, 2023

कनखल स्थित बड़े अखाड़े में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

हरिद्वार। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार जहां पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं धर्मनगरी हरिद्वार में भी जन्माष्टमी की धूम है।

यहां के कनखल स्थित ऐतिहासिक श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा में जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। अखाड़ा परिसर में कई झांकियां सजाई गई हैं.. वहीं जगमग रोशनी से परिसर को नहलाया गया है। मौके पर वैदिक मंत्र चारों के बीच पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर अनीता शर्मा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार
एसडीएम हरिद्वार अजय वीर सिंह, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, महामंडलेश्वर कपिल मुनि, कोठारी महंत राघवेंद्र दास, कारोबारी महंत गोविंद दास, महंत जयेंद्र मुनि, महंत प्रेमदास , महंत बलवंत दास सहित कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory