• Tue. Feb 10th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जैन समाज ने की कर्नाटक में हुई जैन मुनि की हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग

Bystaruknews

Jul 20, 2023

जैन समाज ने की कर्नाटक में हुई जैन मुनि की हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग
हरिद्वार, 20 जुलाई। कर्नाटक में हुई जैन मुनि की हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जैन समाज के लोगों ने रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समाजसेवी ओमकार जैन ने कहा कि जैन मुनि की हत्या बेहद गंभीर मामला है। इसे लेकर पूरे जैन समुदाय में रोष है। स्थानीय पुलिस ने मुनि कामकुमार नंदी की बेरहमी से हत्या करने के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार जैन मुनि की हत्या की सीबीआई जांच कराए। जिससे पूरी सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि सरकार को संतों की सुरक्षा के लिए प्रभावशाली कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। संतों की सेवा में लगे सेवकों का पुलिस सत्यापन कराया जाए। प्रदीप शर्मा ने कहा कि संत की हत्या दुर्भाग्यूपर्ण है। पूरे मामले की जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ज्ञापन देने वालों में सतीश जैन, संदीप जैन, विनय जैन, संदीप जैन, ओमकार जैन, रजनीश जैन, सुरेशचंद जैन, संजय जैन, मयंक जैन, आदेश जैन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory