• Thu. Sep 18th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

सावन का पहला  सोमवार दक्ष मंदिर का महत्वश्रीमहंत अध्यक्ष अखाड़ा परिषद रविंद्र पुरी

Bystaruknews

Jul 10, 2023

सावन का पहला  सोमवार दक्ष मंदिर का महत्वश्रीमहंत अध्यक्ष अखाड़ा परिषद रविंद्र पुरी

सावन का पहला  सोमवार यानि शिव की भक्ति से सबसे अच्छा दिन। मान्यता है कि शिव को सोमवार का दिन सबसे ज्यादा प्रिय होता है इसलिए इस दिन शिव की भक्ति और उनका जलाभिषेक करने पर शिव का कृपा अपार मिलती है।यह भी माना जाता है कि शिव सावन के पूरे महीने अपनी ससुराल कनखल में ही निवास कर यही से सृष्टि का संचालन और लोगो का कल्याण करते हैं। हरिद्वार के शिव मंदिरों में भोले शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है

  वहीं पुलिस प्रशासन ने  सुरक्षा कड़े प्रबंध किए हुए हैं

–दक्ष प्रजापति मंदिर के श्रीमहंत अध्यक्ष अखाड़ा परिषद रविंद्र पुरी

का कहना है कि सावन का महीना भगवान शिव का अति प्रिय महीना होता है और कनखल दक्ष प्रजापति महादेव की ससुराल है और दुनिया में सबसे पहला भगवान शिव का मंदिर है भगवान शिव ने राजा दक्ष को वचन दिया था कि सावन के एक महीने वह यहीं पर वास करेंगे इसलिए भगवान शिव सावन का एक महीने दक्ष प्रजापति में ही वास करते हैं सावन का पहला सोमवार हैव सावन का प्राम्भ है उससे पहले विशेष आरती इसलिए की जाती है भगवान शिव के आगमन का स्वागत किया जाता है कि भगवान शिव अपने ससुराल में एक महीने के लिए विराजमान हो गए हैं क्योंकि सावन के महीने में ही भगवान शिव की जटा से गंगा अवतरित हुई थी इसलिए सावन के महीने में गंगा जल दूध दही शहद भूरा गन्ने के रस और भांग धतूरे से भगवान शिव की पूजा की जाती है भक्तों की दक्ष प्रजापति मंदिर में सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है क्योंकि भगवान शिव सावन के महीने में यहीं विराजमान रहते हैं सावन मास में इस वर्ष सावन के पहले सोमवार को भी भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भारी भीड़ लगी हुई है                                     

-भगवान शिव अब  एक महीने तक दक्ष प्रजापति से ही सृष्टि का संचालन दक्ष प्रजापति  मंदिर से ही करेगे क्योंकि मान्यता है कि भगवान शिव सावन के एक  महीना दक्ष महादेव मंदिर में ही निवास करते हैं और यहीं से सृष्टि का संचालन करते हैं इसलिए पहले  सोमवार के दिन दक्ष प्रजापति मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की कतारें लगी रहती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory