• Thu. Sep 18th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च-श्रीमहंत रविंद्र पुरी

Bystaruknews

Jul 3, 2023

भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च-श्रीमहंत रविंद्र पुरी एसडीएम हरिद्वार पूरन सिंह राणा ने भी किया सम्मान


हरिद्वार, 3 जुलाई। गुरु पूर्णिमा पर श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी स्थित चरण पादुका मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर दूर-दूर से आए श्रद्धालु भक्तों ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा अपने गुरु के प्रति समर्पण व आस्था का पर्व है। जीवन में गुरु ही हमें ईश्वर प्राप्ति का मार्ग दिखाते है। गुरु के दिखाए ज्ञान पर ही जीवन सफल होता है। गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागू पाय बलिहारी गुरु आपनो जिन गोविंद दियो बताए का उदाहरण देते हुए श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से बढ़कर स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिवपुराण के अनुसार 28वें द्वापर में इसी दिन भगवान विष्णु के अंशावतार वेदव्यास जी का जन्म हुआ। महर्षि वेदव्यास को चारों वेदों का ज्ञाता माना जाता है। उन्होंने ही सर्वप्रथम चारों वेदों का ज्ञान मानव जाति को प्रदान किया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम कुमार ने कहा कि गुरु से प्राप्त शिक्षाओं व ज्ञान को आचरण में उतारकर जीवन में आने वाली बड़ी बड़ी से चुनौतियों का आसानी से सामना किया जा सकता है। गुरु केवल एक शिक्षक ही नहीं बल्कि अपने ज्ञान से शिष्य के सभी दोषों को दूर कर प्रत्येक संकट से बाहर निकालने वाला मार्गदर्शक भी होता है। एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि गुरू न सिर्फ शिष्य के जीवन को संवारते हैं। बल्कि समाज और राष्ट्रनिर्माण में भी अहम योगदान देते हैं। गुरू ही शिष्य की जीवन रूपी नैया को भव सागर से पार लगाते हैं। गुरू की डांट में भी एक अद्भूत ज्ञान होता है। इसलिए सच्चे शिष्य को मन में गुरू के प्रति सदैव सम्मान रखना चाहिए। स्वामी बीपनानंद महाराज ने कहा कि गुरू शिष्य परंपरा आदि अनादि काल से भारतवर्ष में अपनायी जा रही है। गुरू ही सदैव शिष्य का मार्गदर्शन करता है। इस अवसर पर मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी दिगंबर राजगिरी, अनिल शर्मा, महंत रवि पुरी, आरके शर्मा, डा.सुनील कुमार बत्रा, डा.विशाल गर्ग, वैभव शर्मा, डा.एसके माहेश्वरी, मोहन चंद पांडेय, धीरज गोस्वामी, समाजसेवी कुलदीप वालिया, एसडीएम सदर पूरण सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे। वह हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम हरिद्वार पूरन सिंह राणा ने भी जाकर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी का सम्मान किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory