• Mon. Jul 7th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

स्वामी कैलाशानंद गिरी बने भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के संरक्षकराष्ट्र की सुरक्षा करते है जवान और किसान-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Jun 17, 2023

स्वामी कैलाशानंद गिरी बने भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के संरक्षकराष्ट्र की सुरक्षा करते है जवान और किसान-स्वामी कैलाशानंद गिरी


हरिद्वार, 17 जून। भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी को राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत किया है। किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी के सानिध्य में कार्य करेगा। इस दौरान किसान संगठन के पदाधिकारियों ने स्वामी कैलाशनंद गिरी और उनके शिष्य स्वामी अंवतिकानंद ब्रह्मचारी का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि देश पर जब भी कठिनाई आती है तो देश की रक्षा के लिए सेना के साथ किसान भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाता है। श्री दक्षिण काली मंदिर में संगठन के पदाधिकारियों को आशीवर्चन देते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं और मुद्दों से केंद्र और राज्य सरकार को अवगत कराएंगे। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उनसे राष्ट्रीय संरक्षक पद स्वीकार करने का आग्रह किया था। पदाधिकारियों के आग्रह पर उन्होंने पद को स्वीकार किया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि देश को जब भी जरूरत पड़ेगी भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन और उनके लाखों शिष्य राष्ट्र हित और समाज हित के लिए कार्य करेंगे। भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष सोमदत्त, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश जैन,प्रदेशउपाध्यक्ष संजय जैन, रामकुमार वाजपेयी सोमदतशर्माअरुण शर्मा सुरेंद्र शर्मा राजीव थपलियलअक्षय चौधरी रेणु चौहान अनिल शर्मा
पवन चौहान रणजीत सिंह रमेश चौहान नाथीराम चिरंजीव सहगल
दिगम्बर अखिलेश संजय पुरी
राजवीर सेनी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory