• Sun. Nov 15th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

निरंजनी अखाड़े में धूमधाम से मनायी गयी भगवान कार्तिकेय जंयती

Bystaruknews

Nov 15, 2026

निरंजनी अखाड़े में धूमधाम से मनायी गयी भगवान कार्तिकेय जंयती


भगवान कार्तिकेय की आराधना से होती है सुख समृद्धि, यश व कीर्ति की प्राप्ति
-स्वामी राजराजेश्वराश्रम
धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में योगदान कर रहा निंरजनी अखाड़ा
-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी
धर्म और राष्ट्र रक्षा के दायित्व को निभा रहे अखाड़े-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 15 नवम्बर। तपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी के आराध्य कार्तिकेय भगवान की जयंती सभी अखाड़ों के संत महापुरूषों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में धूमधाम के साथ मनायी गयी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी के संयोजन में संतों ने अखाड़े में स्थित मंदिर में पूर्ण विधि विधान से भगवान कार्तिकेय की पूजा अर्चना कर सभी के लिए मंगलकामना की। जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि शिव पुत्र भगवान कार्तिकेय निंरजनी अखाड़े के आराध्य और ईष्ट देव हैं। परम ज्ञानी और परम साधक भगवान कार्तिकेय की आराधना से सुख समृद्धि, यश व कीर्ति की प्राप्ति होती है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने सभी को कार्तिकेय जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान कार्तिकेय के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए निरंजनी अखाड़ा सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में योगदान कर रहा है। उन्होंने सभी से धर्मानुकुल आचरण करते हुए सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। निंरजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी एवं आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी ने कहा कि आदि गुरू शंकराचार्य ने अखाड़ों की स्थापना की और धर्म रक्षा के लिए शास्त्र और शस्त्र दोनों को अपनाने का आहवान किया। स्थापना के बाद से ही धर्म रक्षा के लिए अखाड़े इस दायित्व को निभा रहे हैं। जब-जब राष्ट्र और धर्म पर संकट आया, अखाड़ों ने आगे बढ़कर अपने दायित्व को निभाते हुए राष्ट्र और धर्म की रक्षा की। महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी, महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर महाराज एवं मुखिया महंत भगतराम ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा के साथ अखाड़े विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सेवा में भी सहयोग कर रहे हैं। श्रीमहंत रामरतन गिरी, महंत दिनेश गिरी, महंत राजगिरी ने सभी संतों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और आभार जताया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी, महंत बलवीर गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महंत राघवेंद्र दास, महंत दर्शन भारती, महंत हरगोविंदपुरी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, संत जगजीत सिंह, महंत दामोदर शरण दास, बाबा हठयोगी, महंत सतीश वन, महंत नरेश गिरी, महंत राजेंद्र भारती, महंत शुभम गिरी, स्वामी चिदविलासानंद, महंत बलवंत सिंह, महामंडलेश्वर स्वमी रामेश्वरांनद सरस्वती, स्वामी आशुतोष महाराज, स्वामी भूपेंद्र गिरी, महंत केशवपुरी, महंत संपूर्णानंद, स्वामी रविपुरी, स्वामी आशुतोष पुरी, मेयर किरण जैसल, एसएसपी नवनीत सिंह, प्रोफेसर सुनील बत्रा, डा.उमेश सचान, कुंभ मेले के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory