• Thu. Feb 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

अखाड़े की परंपरांओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-मुखिया महंत दुर्गादास

Bystaruknews

Jun 11, 2023

अखाड़े की परंपरांओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-मुखिया महंत दुर्गादास
हरिद्वार, 11 जून। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के मुखिया महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि अखाड़े की परंपरांओं से खिलवाड़ और अखाड़े के संतों की छवि को धूमिल करने के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुखिया महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन संतों की महान परंपरांओं को समाहित किए हुए है। सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में अखाड़े का अहम योगदान रहा है। लेकिन कुछ संत परंपरांओं और नियमों के विपरीत कार्य कर अखाड़े की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परंपरा में पंच परमेश्वर सर्वोच्च हैं। पंच परमेश्वर का निर्णय ही अखाड़े में सर्वमान्य होता है। अखाड़े के नियमों के विपरीत कार्य करने वाले कुछ संतों को पंच परमेश्वर ने निष्कासित कर दिया है। निष्कासित संतों की शह पर कुछ असामाजिक तत्व अखाड़े के संतों के बारे में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। मुखिया महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि भूमाफियाओं से अखाड़े की संपत्ति को बचाने के लिए वे देश भर में अखाड़े के संतों से संपर्क और वार्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी तेरह अखाड़ों का समर्थन श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के साथ है। जल्द ही संतों की बैठक बुलाकर अखाड़े की संपत्ति पर कुदृष्टि लगाए बैठे भूमाफिया और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति तैयार की जाएगी। अखाड़े के संतों के खिलाफ अनर्गल प्रचार करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory