• Thu. Feb 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा शताब्दी वर्ष के अवसर पर माता की चौकी का आयोजनश्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापनत्याग मूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त महाराज की 64 वी पुण्यतिथि मनाई जाएगी कल शनिवार

Bystaruknews

Jun 9, 2023

सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा शताब्दी वर्ष के अवसर पर माता की चौकी का आयोजनश्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन
त्याग मूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त महाराज की 64 वी पुण्यतिथि मनाई जाएगी कल शनिवार

हरिद्वार
श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब नई दिल्ली के शताब्दी समारोह के अवसर पर श्री सप्त ऋषि आश्रम सप्त सरोवर हरिद्वार में माता की चौकी और श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया
इस अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन हुआ और भोग चढ़ाया गया और शाम को माता की चौकी का आयोजन किया गया इस अवसर पर श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष डॉक्टर देशबंधु और श्रीमती डॉ भारती बंधु ने मुख्य यजमान के रूप में माता की चौकी पर चुनरी चढ़ाई और माला पहनाई तथा दीप प्रज्वलन किया
माता की चौकी के मुख्य आकर्षण कुणाल शर्मा कन्नू दिल्ली वालों ने माता की भेंटे सुनाइ और लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया कुणाल शर्मा के साथ तबले पर मुकुंद ढोलक पर दीपक ने संगत दी वही कीबोर्ड पर राकेश और पैड पर आदर्श ने साथ दिया
इस अवसर पर श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर देशबंधु ने कहा कि त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त महाराज ने सभा की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम किया उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष के अवसर पर देश के विभिन्न भागों में कई आयोजन कर रही है।
सभा के कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रमोहन गोस्वामी ने कहा कि कल शनिवार 10 जून को सभा के संस्थापक त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त महाराज की 64 वी पुण्यतिथि सप्त ऋषि आश्रम में मनाई जाएगी
इस अवसर पर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ देशबंधु, कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रमोहन गोस्वामी, श्रीमती डॉ भारती बंधु,महावीर दल के राष्ट्रीय प्रधान महंत स्वरूप बिहारी शरण, सभा के वित्त मंत्री डॉक्टर डी आर मदान, महामंत्री गुर दीप शर्मा,उपेंद्र शर्मा, प्रचार मंत्री नंदकिशोर शर्मा, निर्मला मदान विवेक शर्मा शारदा शर्मा अनुपमा कौशिक एसडी इंटर कॉलेज कनखल के प्रबंधक सतपाल ब्रह्मचारी प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा , मनोज खन्ना ,प्रदीप जोशी जगदेव संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र गोनियाल, सुनील पांडे विनोद सैनी एसपी सक्सेना आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory