
दक्ष प्रजापति मंदिर और नीलकंठ महादेव मंदिरों में ड्रेस कोड लागू हो गया है और पोस्टर भी लगा दिया जाए। महिला हो या पुरुष अब अमर्यादित वस्त्रों में इन मंदिरों में प्रवेश नहीं कर पाएगा। विश्वप्रसिद्ध कांवड़ मेले से पूर्व यह फैसला लिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी

धर्म नगरी हरिद्वार के कनखल स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर और ऋषिकेश के नीलकंठ महादेव मंदिरों में ड्रेस कोड लागू हो गया है। यहां फटी जींस, हॉफ पैंट, मिनी स्कर्ट, नाईट शूट पहन कर आने वालों को मंदिर में किसी भी कीमत पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। महिला हो या पुरुष अब अमर्यादित वस्त्रों में इन मंदिरों में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। विश्वप्रसिद्ध कांवड़ मेले से पूर्व यह फैसला लिया गया है। दक्ष प्रजापति और नीलकंठ महादेव दोनों ही मंदिर महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा संचालित होते हैं.. ऐसे में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी

ने यह घोषणा करी थी कि मंदिरों की मर्यादा को बनाए रखने के लिए वस्त्रों की मर्यादा जरूरी है.. बावजूद इसके अक्सर अमर्यादित कपड़े पहन कर लोग मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच जाते थे… जिसके बाद दोनो ही मंदिरों में अखाड़े ने सख्त कदम उठाते हुए यहां बकायदा पोस्टर और शाइन बोर्ड लगाकर श्रद्धालुओं को साफ चेतवानी दी है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के मुताबिक अगर फिर भी कोई ऐसे वस्त्र पहन कर आता है तो उसे मंदिर में बाहर से ही दर्शन करने होंगे। महंत रविन्द्र पुरी के अनुसार जिन श्रद्धालुओं के शरीर 80 प्रतिशत से कम ढके होंगे.. उनके लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने देश के सभी मंदिरों से ऐसा करने की अपील की है।
