• Sun. Jul 6th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

प्रशसंनीय है मानव कल्याण में किया गया योगदान-स्वामी आदियोगी
आदियोगी महापीठ ने किया सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को सम्मानित

Bystaruknews

Apr 24, 2023

प्रशसंनीय है मानव कल्याण में किया गया योगदान-स्वामी आदियोगी
आदियोगी महापीठ ने किया सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को सम्मानित

बिशनपुर कुडी स्थित आदियोगी महापीठ में आयोजित सम्मान समारोह समाज सेवा एवं धार्मिक गतिविधियों में अनुकरणीय योगदान के लिए बजरंग दल, भैरव सेना, सनातन हिंदू वाहिनी, रूद्रांश जनसेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संतों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत दर्शन भारती महाराज ने कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक गतिवधियों में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाने वाले व्यक्ति सदैव ही समाज में अपनी पहचान रखते हैं। निस्वार्थ सेवा भाव से किए गए कार्य अवश्य ही प्रसिद्धि दिलाते हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि संत महापुरूषों के सानिध्य में मानव कल्याण में कई तरह के धार्मिक, सामाजिक गतिवधियां संचालित रहती हैं। जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि संत समाज सदैव ही सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में अपना योगदान देता चला आ रहा है। देश दुनिया में सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहा है। आदियोगी महापीठ के परमाध्यक्ष स्वामी आदियोगी महाराज ने कहा कि समाज सेवा से जुड़े व्यक्ति सदैव ही समाज हित में अपना योगदान देते हैं। मानव कल्याण में किए गए कार्य अवश्य ही प्रशंसनीय हैं। उन्होंने कहा कि गौ गंगा सेवा से जुड़े कार्यकर्ता अवश्य ही अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। स्वामी आदियोगी महाराज ने कहा कि ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाना अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है। संत महापुरूषों के सानिध्य में सामाजिक, धार्मिक गतिविधियां अवश्य ही समाज को मजबूती प्रदान करती हैं। गरीब असहाय निर्धन परिवारों के उत्थान में सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। स्वामी आदियोगी महाराज ने कहा कि जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने जेल में बंद कैदियों के जीवन में बदलाव ला रहे हैं। जेल में धार्मिक, सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित करने से कैदियों के जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है। जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने कहा कि संत समाज हमेशा ही समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। संतों के मुख से निकली वाणी अवश्य ही समाज को गति प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक गतिविधियां अवश्य ही समाज में बदलाव लाती हैं। सामाजिक क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे लोगों की जितनी भी प्रशंसा की जाए उतना कम है। महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी महाराज, बाबा बलराम दास हठयोगी एवं महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी, ने कहा कि स्वामी आदियोगी ऊर्जावान युवा संत हैं। युवा संतों द्वारा समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा रहा है। जोकि समाज में सुधार अवश्य लाएगा। कार्यक्रम का संचालन अमित वालिया ने किया। कार्यक्रम में रजनी वालिया, डा.विशाल गर्ग, दिव्या रावत, , रश्मि, अतुल त्यागी, अदिति रावत, दिलबर सिंह, नेपाल सिंह, श्रीमती नरेश रानी गर्ग, डा.अतुल मगन आदि को समाज के प्रति उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वामी नागेंद्र ब्रह्मचारी, महंत रघुवीर दास, महंत सूरज दास, महंत बिहारी शरण दास, महंत गोविंद दास, महंत अंकित शरण दास सहित कई संत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory