• Sun. Feb 22nd, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बारात में नाच रहे लोगों को मारी टक्कर एक की मौत 31 घायल मामला कैमरे में कैद

Bystaruknews

Feb 11, 2023

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बारात में नाच रहे लोगों को मारी टक्कर एक की मौत 31 घायल मामला कैमरे में कैद

धर्मनगरी हरिद्वार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर देखने को मिला बहादराबाद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बारात में नाच रहे बारातियों पर कार चला दी जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया

बहादराबाद धनौरी रोड पर स्थित सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलडा से आई बरात के स्वागत के समय स्कॉर्पियो कार ने बरातियों को टक्‍कर मार दी स्कॉर्पियो बहादराबाद से धनोरी की तरफ जा रही थी घटना में एक बैंड वाला जिसका नाम सागर निवासी रायसी थाना लक्सर की मृत्यु हो गई दुर्घटना में कुल 31 लोग घायल हुए हैं घटना से गुस्‍साई भीड़ ने स्कॉर्पियो चालक से मारपीट की और उसके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया सूचना पर मौके पर सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने फोर्स पहुंचकर घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory