• Sat. Jul 5th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

आचार्य महामंडलेश्वर और वरिष्ठ संत स्वामी कैलाशानंद गिरी ने आरोप लगाया है कि कुछ अराजक तत्व उनको और देश के प्रमुख संतो को निशाना बना रहे

Bystaruknews

Dec 25, 2022

आचार्य महामंडलेश्वर और वरिष्ठ संत स्वामी कैलाशानंद गिरी ने आरोप लगाया है कि कुछ अराजक तत्व उनको और देश के प्रमुख संतो को निशाना बना रहे

  निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर और वरिष्ठ संत स्वामी कैलाशानंद गिरी ने आरोप लगाया है कि कुछ अराजक तत्व उनको और देश के प्रमुख संतो को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा है कि कुछ दिन पूर्व उनके हरिद्वार के चंडी घाट स्थित आश्रम में एक व्यक्ति आया था और नाम बदलकर आश्रम के रजिस्टर में बकायदा उसने एंट्री की और उनकी रेकी की। जिसको प्रयागराज पुलिस ने पकड़ भी लिया है और पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद यह आरोपी लगातार अपने बयान बदल रहा है…

लिहाजा ऐसे आरोपी से पुलिस को कड़ी पूछताछ करके यह पता लगाना चाहिए कि देश के संतो को बदनाम करने की कौन सी साजिशें हो रही हैं और इनके पीछे किसका मकसद है। इस मौके पर अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी और महंत हरी गिरी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा की प्रयागराज की एक महिला संत साध्वी त्रिकाल भवंता ने खुलासा किया है कि यह व्यक्ति स्वामी कैलाशानंद गिरी को खीर में जहर मिलाकर देना चाहता था.. ऐसे में अब संतो को भी अपने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory