• Fri. May 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

पूर्व मंत्री डीपी यादव ने लिया स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद

Bystaruknews

Nov 3, 2022

पूर्व मंत्री डीपी यादव ने लिया स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ राजनेता एवं राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष डीपी यादव गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे और कनखल स्थित जगदगुरु आश्रम में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से भेंटकर उनसे आशीर्वाद लिया। पत्रकारों से बात करते हुए डीपी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय परिवर्तन दल के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर लोगों को जागरूक कर रहे है। पार्टी आगामी सभी चुनाव में पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। गुजरात के मोरबी में हुए झूला पुल हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए डीपी यादव ने कहा कि पुल दुघर्टना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हैं उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। गौरतलब है कि डीपी यादव यूपी सरकार में मंत्री तथा लोकसभा सांसद रहे हैं। इस अवसर पर डीके त्यागी, रमाकांत शुक्ला, अरविंद कुमार, रामकृष्ण बाजपेई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory