• Wed. Oct 15th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

अशोक सिंघल को दी गई उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि राम मंदिर निर्माण में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

Bystaruknews

Sep 27, 2022

अशोक सिंघल को दी गई उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि राम मंदिर निर्माण में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

राम मंदिर निर्माण मां गंगा और गौ माता के लिए कई महत्वपूर्ण आंदोलन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले हिंदुत्व के पुरोधा अशोक सिंघल के आज 96 वा जन्मदिन पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई हरिद्वार स्थित वात्सल्य वाटिका में अशोक सिंघल के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ अधिकारी अशोक तिवारी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे

विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ अधिकारी अशोक तिवारी का कहना है कि अशोक सिंघल हिंदुत्व के देवदूत थे आज उनका 96 वा जन्मदिवस वात्सल्य वाटिका में मनाया गया यह उनके द्वारा ही स्थापित की गई थी अशोक सिंघल ने देश नहीं विदेशों में भी हिंदुत्व की अलख जगाई थी उनके जन्मदिवस पर उनके द्वारा किए गए कार्य को याद किया गया राम मंदिर रामसेतु गौ रक्षा गंगा की स्वच्छता के साथ धर्मांतरण और घुसपैठ को रोकने के लिए उनके द्वारा काफी सराहनीय कार्य किया गया

अशोक सिंघल के जन्मदिवस पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी का कहना है कि भारतीय सनातन संस्कृति और राम मंदिर निर्माण के पुरोधा कहे जाने वाले अशोक सिंघल देव ऋषि थे आज उनके 96 वा जन्मदिन पर उनको वात्सल्य वाटिका में श्रद्धांजलि अर्पित की क्योंकि 1998 के कुंभ में अशोक सिंघल द्वारा ही वात्सल्य वाटिका की नींव रखी गई थी और भारत में इस तरह के काफी विद्यालय बनाए गए अशोक सिंघल का साधु संतों से भी गहरा नाता रहा है हमेशा ही उनके द्वारा साधु संतों का सम्मान किया गया आज हम उनके जन्मदिवस पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory