• Thu. Jul 3rd, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा को मिला व्यापक जन समर्थन

Bystaruknews

Feb 2, 2022

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा को मिला व्यापक जन समर्थन

भाजपा ने हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में देर शाम तक सघन जन संपर्क अभियान, नुक्कड़ बैठकों और जन संवाद के साथ प्रचार में बढ़त बना ली है। टीम भाजपा ने मध्य हरिद्वार, उत्तरी हरिद्वार, कनखल, भीमगोडा, शिवलोक व ज्वालापुर में संपर्क अभियान चलाकर भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक को भारी मतों से जिताने की अपील की। हर जगह भाजपा के लिए लोगों में उत्साह देखते ही बनता था।


पुराने रानीपुर मोड़ पर भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने एक होटल मे वैश्य समाज के प्रमुख लोगों के साथ बैठक की। उपस्थित समाज ने भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया। संयोजक गिरीश अग्रवाल ने कहा कि विकास का दूसरा नाम मदन कौशिक है। विरोधी दल भले ही कुछ कहे लेकिन मदन कौशिक ने हरिद्वार में विकास कार्यों को नयी गति दी है। यही वजह है कि वे हर दिल अजीज हैं, इस बार भी वैश्य समाज संकल्प और समर्थन के साथ उनकी एतहासिक जीत का हिस्सेदार बनने जा रहा है। कहा कि वे भाजपा के राष्ट्रवाद और भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक की जनहितार्थ सोच के साथ हैं। बैठक का संचालन तेज प्रकाश साहू ने किया। सभा को विशाल गर्ग, मनीष गुप्ता, कमल ब्रजवासी आदि ने संबोधित किया।
उतरी हरिद्वार की गुसाई गली मे महिला कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने संवाद किया।
मेला अस्पताल वाल्मीकि बस्ती, रेलवे फाटक, शिवलोक कॉलोनी, ज्ञानलोक कॉलोनी, ज्वालापुर अहबाब नगर में जन संपर्क के दौरान लोगो ने भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
उधर लाटों वाली में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित गौतम व पार्षद सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में लाटों वाली कनखल में जनसंपर्क किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक बोले……
हरिद्वार। दिन भर चली बैठकों और जनसम्पर्क अभियान में लोगों से संवाद करते हुए भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है। कहा कि उन्होने हरिद्वार के विकास के लिए सतत संघर्ष किया है और यह लोगों के उनके प्रति विश्वास और प्यार से ही संभव हुआ है। कहा कि हरिद्वार के निवासियों के लिए मेडिकल कालेज और बड़े अस्पताल का सपना भी पूरा हो गया है। कहा कि हरिद्वार के लोगो के दीर्घकालिक हितों को देखते हुए उनका लक्ष्य हरिद्वार में धार्मिक पर्यटन को गति देना है। कई योजनाओं के माध्यम से इसके लिए वे सतत प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory