• Mon. Feb 16th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

आजादी का अमृत-महोत्सव’ विधानसभा अध्यक्ष माननीया श्रीमती रीतू खण्डूरी के आगमन की पूर्व संध्या पर तिरंगामय हुआ एस.एम.जे.एन. काॅलेज हर घर तिरंगा यात्रा की तैयारियों का प्रबन्ध समिति अध्यक्ष ने लिया जायजा

Bystaruknews

Aug 13, 2022

‘आजादी का अमृत-महोत्सव’ :
विधानसभा अध्यक्ष माननीया श्रीमती रीतू खण्डूरी के आगमन की पूर्व संध्या पर तिरंगामय हुआ एस.एम.जे.एन. काॅलेज
हर घर तिरंगा यात्रा की तैयारियों का प्रबन्ध समिति अध्यक्ष ने लिया जायजा

विधानसभा अध्यक्ष माननीया श्रीमती रीतू खण्डूरी के आगमन की पूर्व संध्या पर तिरंगे से महाविद्यालय को रंगा गया है। इससे पूरा महाविद्यालय का वातावरण आजादी के अमृत महोत्सव मय हो गया है तथा इससे महाविद्यालय स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह है। उक्त विचार श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, अध्यक्ष, काॅलेज प्रबन्ध समिति ने 14 अगस्त, 2022 को होने वाली ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेते हुए व्यक्त किये।
इस अवसर पर काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि छात्र-छात्राओं का इस पर्व के लिए उत्साह अतुल्लनीय है। 14 अगस्त, 2022 को श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज तथा श्रीमती रीतू खण्डूडी, माननीय अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखण्ड के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा, जिसके लिए समस्त तैयारियाँ पूर्ण कर ली गयी हैं तथा पूरे महाविद्यालय को तिरंगे से सरोबार किया गया है। डाॅ. बत्रा ने बताया कि यात्रा की तैयारियों से समस्त तैयारियों पूर्ण कर ली गयी हैं, छात्र-छात्राओं, प्राध्यापक साथियों तथा छात्र-छात्राओं को तिरंगा का वितरण कर दिया गया है। यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। उन्होंने समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं से हर घर तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने की अपील की।
डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने बताया कि हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज व श्रीमती रीतू खण्डूडी माननीया अध्यक्ष विधानसभा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया जायेगा। यात्रा काॅलेज परिसर से प्रारम्भ होकर गोविन्दपुरी, चन्द्राचार्य चौक, शंकराश्रम, आर्यनगर से होते हुए पुनः वापिस शंकराश्रम, चन्द्राचार्य चौक, ऋषिकुल, देवपुरा, शिवमूर्ति, ललतारौ पुल, मुख्य डाक घर, शहीद पार्क पर नमन करते हुए बिरला घाट, गुजरावाला भवन, पंचायती अखाड़ा रोड़ होते हुए चरण पादुका स्थल पर सम्पन्न होगी।
बैठक में मुख्य रुप से डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ. नलिनी जैन, विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल, श्रीमती रिंकल गोयल, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, डाॅ. विनीता चौहान, श्रीमती रिचा मिनोचा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, आस्था आनन्द, डाॅ. पुनीता शर्मा, दिव्यांश शर्मा, विनित सक्सेना, मोहन चन्द्र पाण्डेय आदि सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory