• Mon. Jun 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

गोलीकांडकाखुलासा का एसपी सिटी स्वतंत्र

Bystaruknews

Aug 13, 2022

गोलीकांडकाखुलासा का एसपी सिटी स्वतंत्र

 – हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार किया है जो कनखल क्षेत्र के ही निवासी है। शनिवार को कनखल थाने में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को कनखल क्षेत्र के कुम्हार घड़ा मोहल्ले में ऑटो में बैठे कुछ युवक देशी तमंचे के साथ खेल रहे थे, इस दौरान अचानक एक युवक के पेट में गोली लग गई। आनन फानन में घायल युवक को पास के ही बंगाली अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस टीम ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से वो तमंचा भी बरामद कर लिया है जिससे गोली चली थी। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory