• Mon. Feb 16th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

हर की पौड़ी तिरंगे के रंग में रंग गई श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला

Bystaruknews

Aug 8, 2022

हर की पौड़ी तिरंगे के रंग में रंग गई श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला

आजादी के अमृत महोत्सव को पूरा देश बड़े उत्साह से मना रहा है हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश के लोग देश भक्ति के रंग में रंग रहे हैं

आज धर्म नगरी हरिद्वार हर की पौड़ी का नजारा देखने लायक था आरती के वक्त देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु हाथों में तिरंगा लिए देश भक्ति के रंग में रंग गई इस नजारे को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह नजर आया

हर घर तिरंगा अभियान के तहत केंद्र कि मोदी सरकार और उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी की सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है अमृत महोत्सव को देश भक्ति के रंग में रंगने में जुटी हुई है

बीजेपी रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से आह्वान किया है आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर पर तिरंगा लहराए प्रधानमंत्री के आह्वान पर आज हर की पौड़ी पर तिरंगा ही तिरंगा नजर आया यह अद्भुत नजारा हैै भारत की अखंडता देखकर लग रहा है जल्द ही भारत विश्व गुरु बनेगा

देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं में भी तिरंगे को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला श्रद्धालुओं का कहना है कि आज से पहले हर की पौड़ी पर ऐसा नजारा नहीं देखा गया पूरी हर की पौड़ी पर तिरंगा लहराता हुआ नजर आया इस नजारे को देखकर काफी खुशी हुई है

भव्य रूप तिरंगे का आज हमें यहां देखने को मिला है हरकी पौड़ी को भी सजाया गया है आप इस वीडियो में देख सकते हैं हर की पौड़ी का नजारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory