
गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े धूमधाम के साथ अखाड़ों और आश्रम में बनाया गया

- धर्मनगरी हरिद्वार में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम के
- साथ मनाया जा रहा है।
- हरिद्वार स्थित जगन्नाथ धाम में महंत अरुणदास महाराज ने भी अपने गुरुओं की पूजा की। इस दौरान उनके अनुयाई भी मौजूद रहे। महंत अरुणदास ने कहा कि दुनिया में गुरुओं से बढ़कर कुछ नही है, गुरु ही हमे ईश्वर प्राप्ति का मार्ग बताते है। हमे अपने गुरुओं का कभी अनादर नहीं करना चाहिए। महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर रामेश्वर महाराज ने भी अपने शिष्यों को आशीर्वाद दिया और अपने गुरु की पूजा भी की वहीं अटल अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद महाराज ने अपने सैकड़ों शिष्यों के साथ गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया और उन्हें आशीर्वाद दिया इस दौरान उन्होंने देश की सुख शांति की कामना भी की

