• Sat. Aug 2nd, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नामांकन से पहले किया भगवान शिव का जलाभिषेक मां गंगा का लिया आशीर्वाद दुबारा उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने का किया दावा

Bystaruknews

Jan 25, 2022

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नामांकन से पहले किया भगवान शिव का जलाभिषेक मां गंगा का लिया आशीर्वाद दुबारा उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने का किया दावा

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आज हरिद्वार कलेक्ट्रेट भवन पहुँच कर अपना हरिद्वार विधानसभा सीट के लिए नामांकन करेंगे।नामांकन करने जाने से पहले प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।इसके बाद प्रदेश अध्यक्षके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह घमी ने हरकीपौड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना की और मां गंगा का आशीर्वाद लिया इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं मदन कौशिक के साथ मौजूद रहे।वही प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस बार उत्तराखंड में दोबारा भाजपा की सरकार आने का दावा भी किया

दक्ष मंदिर पर भगवान शिव का जलाभिषेक और उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि वह आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने से पहले भगवान शिव और मां गंगा का आशीर्वाद लेने पहुंचे है।शिक्षा बेरोजगारी महंगाई और उत्तराखंड की विभिन्न छोटी-मोटी समस्याएं इस बार भाजपा के चुनाव में मुद्दे रहने वाले हैं।इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपनी तारीफ पार्टी की जमकर तारीफ करते नजर आए।वहीं उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा उत्तराखंड मैं पिछली बार से ज्यादा सीटे जीतकर सरकार बनाने जा रही है।

वही हर की पौड़ी पर पहुंच कर मुख्यमंत्री ने भी गंगा पूजन किया मुख्यमंत्री का कहना है कि जब कुछ शुभ कार्य करते हैं पहले पूजा करते है। आज हमारे विधायक सुदेश राठौर आदेश चौहान मदन जी पर्चा भरेंगे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory