• Mon. Jul 7th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

आम आदमी पार्टी कार्यकारिणी का विस्तार कर पदाधिकारी नियुक्त किए

Bystaruknews

Jun 22, 2022

आम आदमी पार्टी कार्यकारिणी का विस्तार कर पदाधिकारी नियुक्त किए

हरिद्वार, 22 जून। आम आदमी पार्टी हरिद्वार जोन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने हरिद्वार महानगर अध्यक्ष पद पर अनिल सती, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष पद पर संजू नारंग, रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष पद पर सुजीत गुप्ता, ज्वालापुर विधानसभा अध्यक्ष पद पर कुर्बान अली और लक्सर विधानसभा अध्यक्ष पद पर डा. यूसुफ को नियुक्त किया है। इस अवसर पर आप जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि जल्द ही जिला कार्यकरिणी का विस्तार कर जिला संगठन से लेकर विधानसभा स्तर पर मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा। पार्टी का अगला लक्ष्य जिला पंचायत और अगले वर्ष होने वाले निकाय चुनाव में मजबूत दावेदारी करना है। इसे लेकर पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अनुभवी और सक्षम है और पूर्व में भी कई पदों पर रहते हुए इन्होंने पार्टी को गति देने का काम किया है। इनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory