• Tue. Mar 3rd, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और पूरे प्रदेश में बारिश जारी

Bystaruknews

Jan 23, 2022

कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और पूरे प्रदेश में बारिश जारी


उत्तराखंड में मौसम की करवट बदलने से ठिठुरन बढ़ गई है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और पूरे प्रदेश में बारिश जारी है

अगले 24 घंटे तक इसी तरह का मौसम उत्तराखंड में बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि लगातार बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 3 से 7 डिग्री तक तापमान कम हुआ है।

मौसम विभाग ने 2 हज़ार मीटर तक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई थी, पिछले 24 घंटे से उत्तराखंड में अच्छी बर्फबारी भी ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि कल शाम से मौसम में कुछ हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि प्रदेश में हल्की बारिश जारी रहेगी। इसके साथ ही देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory