• Fri. Aug 1st, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

रुड़की कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक विफलता का लगाया आरोप

Bystaruknews

Dec 4, 2021

रुड़की :- रुड़की नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार और अमर्यादित आचरण पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाया। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार भ्रष्टाचार को लेकर सड़कों पर भाजपा के नेता लड़ रहे हैं और भाजपा के सांसद और विधायक गायब हैं, वह निश्चित रूप से जनता के साथ धोखा है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता हंसराज सचदेवा ने कहा कि भाजपा समर्थित माफियाओं और भ्रष्टाचारियों की चपेट में पूरा शहर आ चुका है। भाजपा के भ्रष्टाचार के विरोध में उत्तराखंड की जनता अपना मन बना चुकी है और उन्हें सत्ता से बाहर करके ही दम लिया जाएगा।

महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि भाजपा के सांसद विधायक और सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त होकर रुड़की नगर निगम के धन की लूट में व्यस्त हैं। घटिया निर्माण एवं ठेकेदारों के इशारे पर चल रही सत्ताधारी पार्टी प्रशासनिक स्तर पर मिलीभगत करके भ्रष्टाचार को उद्योग का दर्जा दे चुकी हैं।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आशीष सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का ड्रामा जनता के सामने उजागर हो चुका है। इमानदारी के झूठे नारे के सामने भ्रष्टाचार की लूट का ढोल फट चुका है। उत्तराखंड की जनता भाजपा के काले कारनामों पर अपनी प्रतिक्रिया देने जा रही है। भाजपा का झूठ और लूटतंत्र जनता के सामने उजागर किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार माफियाओं और भ्रष्टाचारियों के इशारे पर रुड़की शहर को बर्बाद करने पर तुली है। इस लिए लगातार संघर्ष करते हुए भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory